चोपना क्षेत्र की ग्राम पंचायतें बेलगाम!

Media Center News

*चोपना क्षेत्र की ग्राम की ग्राम पंचायतें बेलगाम* ग्रामीणों के आरोप — *सरपंच सचिव सहायक सचिव कर रहें मनमानी. जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उदासीनता का जमकर फायदा उठा रहें है . मनमानी पर उतर चुके है पंचायत के सचिव अथवा प्रभारी संबंधित इंजिनियर से साठ गाठ कर लाखों करोड़ो के भ्र्ष्टाचार कर रहें है तथ्यपूर्ण शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से निरंतर जन आक्रोश बढ़ रहा है. कुछ सचिव विधायक का वरदहस्त प्राप्त होने का कर रहें दावा, नेतानगरी के आशीर्वाद से इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होती, जबकि मनमानी फर्जी हाजिरी, अपात्रों कों पीएम आवास जरा से काम के लिये लोगों कों अड़ाना उनके काम रोकना अपने आप कों कलेक्टर से ज्यादा पावरफुल समझने लगें है सचिव. यह आरोप हमारे नहीं बल्कि चोपना क्षेत्र के ग्रामीणों के है कायदे से इस क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत की मॉनिटरिंग जिला पंचायत सी ई ओं करें तो ही कुछ सम्भव है की सुधार आ जाएं अन्यथा घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के भरोसे बंदरबाट की फुल गारंटी है. चोपना, झोली, आमड़ोह, बटकीड़ोह, हीरापुर ,, शक्तिगढ़ इत्यादि पंचायतों के प्रत्येक कार्यो की समीक्षा होना आवश्यक है. जिससे दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जायेगा. फर्जी हाजरी और pm आवास से शुरुआत हो तो एक दो तत्काल निपट जायेंगे. जरा से काम sssm आईडी स्थातरण एक्सपेट करने के लिये भी सचिवों की दर्जनों नौटंकी लोगों कों झेलना पड़ रहा है* *शासकीय राशि का ऐसा दुरूपयोग जैसे कोई नालायक संतान पिता की सम्पति उजाड़ रहा हो* *चोपना पंचायत मे एक ही स्थान पर बना दिये पांच नाडेप

*शासकीय राशि का दुरूपयोग, कलेक्टर से शिकायत, हीरापुर आमड़ोह, झोली इत्यादि पंचायतो मे ग्राम सभा की बैठकें सालों से नहीं होना कही और जगह की सड़क कही और बना देना वह भी बिना प्रस्ताव लिये, कही की पुलिया कही और बनवा देना उस पर जब शिकायत करो तो जनपद पंचायत सीईओ की बेहद उदासीनता के चलते कोई जांच नहीं होना कोई कार्यवाही नहीं होना संदेह उतपन्न करता है. या तो वें नेतानगरी के दबाव मे काम कर रहें है*.

 

सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर 5 नाडेप एक ही स्थान पर बनाने की शिकायत जिला कलेक्टर से की है। शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत चोपना के अन्तर्गत नाडेप निर्माण कराया गया, जिसमें नियमो को ताक पर रखकर अलग अलग स्थानो के नाडेप को ग्राम पंचायत सचिव विनोद चौरसिया द्वारा ग्राम पंचायत के ग्राम पुंजी में अलग अलग स्थान के नाडेप को एक स्थान पर निर्माण कर दिया गया। पंचायत द्वारा सामुदायिक नाडेप निर्माण निमाई के घर के पास पुंजी, सामुदायिक नाडेप निर्माण संदीप के घर के पास पुंजी, सामुदायिक नाडेप निर्माण प्रशांत के घर के पास पुंजी, सामुदायिक नाडेप निर्माण निरीपन के घर के पास पुंजी और सामुदायिक नाडेप निर्माण प्रदीप के घर के पास पुंजी में निर्माण किया है। उक्त सभी नाडेप गाँव के अलग अलग हिस्सो में बनाया जाना था परन्तु ग्राम पंचायत सचिव विनोद चौरासिया द्वारा सरकारी पैसे का नूकसान कर व्यक्तिगत लाभ के कारण सभी नाडेप एक हि स्थान पर बनावा दिया। जनपद पंचायत में 08 अगस्त 2025 को तथा जिला पंचायत बैतूल में 22 अक्टूबर 2025 को आवेदन किया था, परन्तु कोई भी कार्यवाही नही की गई। जिसके बाद जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर मामले की जांच और तत्काल दोषी पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के कारण दण्डात्मक कार्यावाही करने की मांग की है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.