जय बजरंग मेला का धूमधाम के साथ हुआ आयोजन smapn समापन
बैतूल जिले के शाहपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम छिमड़ी में प्रतिवर्ष होता है भव्य आयोजन.
राजेश भन्नारिया शाहपुर (गुवाड़ी ) 20 अप्रेल
बैतूल जिले के शाहपुर तहसीलके अंतर्गत ग्राम छिमड़ी में प्रतिवर्ष अनुसार ग्राम के प्रसिद्ध श्री बजरंगबली हनुमान मंदिर क्षेत्र मे तीन दिवसीय मेले का आयोजन विधिवत संपन्न हुआ. 17 अप्रेल को भगवान की पूजा अर्चना से प्रारम्भ हुआ इस कार्यक्रम का समापन पूर्णआहुति के पश्चात् 19 अप्रेल को हुआ बड़ी ही धूमधाम से क्षेत्र के ग्रामीणों नें भगवान की पूजा अर्चना कर किसानों और जिले वासियों के लिये मंगलकामना की इस दौरान रामसत्ता, बैलगाड़ी दौड़, और कबड्डी प्रतियोगिता का भी समिति द्वारा आयोजन किया गया | जीतने वालो को प्रथम,द्वितीय, तृतीय,पुरस्कार प्रदान किये गये जिन्हे मुख्य अतिथि महोदया विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, द्वारा वितरण करवाया गया, इस मौके पर भाजपा मंडल शाहपुर अध्यक्ष नीतू गुप्ता, जनपद पंचायत शाहपुर अध्यक्ष शिव शंकर मवासे, उपाध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ,नारायण यादव सरपंच श्रीमती कुन्दो बाई श्री राजकुमार भलावी उपसरपंच गुवाड़ी विनोद यादव उप सरपंच धपाड़ा अशोक उइके पंच गुवाड़ी नारायण भलावी पंच गुवाड़ी अरशद कुरैशी शाहपुर अशोक बारस्कर सहायक रोजगार ग्राम पंचायत गुवाड़ी भागूलाल सिलुकर सचिव ग्राम पंचायत गुवाड़ी रामस्वरूप बारस्कर पंच गुवाड़ी कमल बारस्कर शिक्षक गुवाड़ीसहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें. कार्यक्रम समापन के दौरान समिति नें उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया.