Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

बैतूल में पुलिस ने जली हुई खोपड़ी के मामले को सुलझाया.

शाहपुर पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Media Center News

बैतूल  30

मार्च 

घटना 10 दिसंबर 2024 की है। वन विभाग ने शाहपुर थाने को सूचना दी कि अर्जुनगोंदी जंगल में जठान देव मंदिर के पास एक नाले के ऊपर जली हुई मानव खोपड़ी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

 

बैतूल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी शाहपुर मयंक तिवारी ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि मृतक के शव को टायर और लकड़ियों से जलाया गया था। मौके से जली हुई खोपड़ी, हड्डियों के अवशेष और एक स्टील का कड़ा बरामद हुआ।

 

21 दिसंबर को बैतूल कोतवाली में चिचोली थाना क्षेत्र के कुंड बकाजन निवासी रिंकेश चौहान की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। परिजनों ने बताया था कि रिंकेश हाथ में स्टील का कड़ा पहनता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों का डीएनए नमूना लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में जली हुई खोपड़ी का डीएनए रिंकेश चौहान के परिजनों के डीएनए से मिलान हो गया। इस तरह मृतक की पहचान रिंकेश चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।

 

हत्या की वजह वही घटनाक्रम है जो पिछले साल प्रदेश में सुर्खियां बना था। बैतूल के आजाद वार्ड में एक युवक को नग्न कर उलटा लटकाकर पीटने का वीडियो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट किया था। इससे राजनीति में भूचाल आ गया था। सीएम को इस मामले में संज्ञान लेना पड़ा था। वायरल वीडियो में युवक को पीटता दिखा युवक ही इस मामले का मृतक है। जिसकी खोपड़ी जंगल में मिली थी। उसे पिटने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा किया, उसे दिनभर बंधक बनाकर टॉर्चर करने के बाद शाम में जला दिया था।  खबर उमाकांत शर्मा  वीडियों देखें 

 

 

 


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.