संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास: विपल्व समद्दार
सम्मेलन नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने संगठन का माना आभार
सम्मेलन नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने संगठन का माना आभार
संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास: समद्दार 
रीता सरदार चोपना। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के चोपना क्षेत्र में संगठन की तरफ से भाजपा मंडल अध्यक्ष विप्लव समद्दार को चुना गया।
नए मंडल अध्यक्ष विप्लव समद्दार ने नर नारायण सेवाश्रम में चोपना मंडल की नई पारी का श्री गणेश किया। जहां लगभग सभी बूथ अध्यक्षों ने उपस्थिति दी। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता प्रदान कर एक स्वर में संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। नये अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग करने की इच्छा जताई। सम्मेलन के माध्यम से सभी बूथ अध्यक्षों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विप्लव समद्दार को बधाई दी। इस अवसर पर चोपना मंडल अध्यक्ष विप्लव समद्दार ने कहा कि संगठन ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं संगठन के पदाधिकारियों का आभारी हूं। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरा उतरने का प्रयास करूंगा। श्री समद्दार ने कहा कि मुझे आशा है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने कार्यकाल में सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। बैठक का संचालन महामंत्री सुरेश सेन ने किया। इस अवसर पर गोपाल बाछाड़, मृत्युंजय सरकार, दिनेश सिंह, चैतन्य राय, संजीव राय, आदि ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती पर विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता मंडल, तृप्ति मंडल, रीता सरदार, मौजूद रही।