धूमधाम से निकली मां माचना की चुनरी यात्रा
श्रद्धालुओं नें सलकनपुर देवी मां का अभिषेक करने माचना का जल लिया. सलकनपुर तक पैदल पहुंचकर करेंगे मां बिजासन का जलाभिषेक.
2 सितंबर शाहपुर नगर में मां माचना नदी के पावन तट पर सोमवती अमावस्या के शुभ मुहूर्त मे मां मचाना की चुनरी यात्रा बड़े ही धूम धाम से गाजे बाजे के साथ शाहपुर के राम मंदिर से आरम्भ हुई .मां मचाना महिला उत्सव समिति की तरफ से यह यात्रा निकाली गई जिसमें शाहपुर समेत अन्य नजदीकी ग्राम के श्रद्धालु भी शामिल हुए जिनमे से कुछ श्रद्धांलुगण पिछले 25 वर्षो से प्रतिवर्ष सलकनपुर की पद यात्रा कर रहें है सलकनपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के संग नगर के बड़ी संख्या मे उपस्थित लोगों नें साथ मे नगर भ्रमण करते हुए मां माचना के तट पहुंचकर करके मां मचाना का पूजन कर चुनरी अर्पित की क्षेत्र के सुख शांति, लोग स्वस्थ रहे धन-धान्य से परिपूर्ण रहें यही कामना से यह यात्रा प्रतिवर्ष निकाली जाती है. सलकनपुर जाने वाले यात्रीयों नें मां बिजासन देवी का जल अभिषेक करने लिये माचना नदी का जल भरकर शाहपुर नगर से प्रस्थान किया. NBN शाहपुर से रिपोर्ट