25 अगस्त चिचोली सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चूनाहजूरी में रेत का अवैध भंडारण किया जा रहा है. प्रतिदिन ट्रैक्टरों के जरिए सैकड़ो ट्राली रेत चोरी कर बेचीं जा रहीं है एंव अवैध भंडारण किया जा रहा है. कुछ ग्रामीणों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया की कुलदीप नाम के व्यक्ति द्वारा घर के बगल में सैकड़ों ट्रेक्टर रेत का अवैध भंडारण किया गया है. जिसकी सूचना खनिज विभाग को दें दी गई है. अब देखना होगा की अवैध रेट उठने के पूर्व कार्रवाई होती है या नहीं