Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

अवैध शराब कारोबारी हिस्ट्री सीटर को पुलिस का नहीं ख़ौफ़

पेशबंदी में करता है झूठी शिकायतें.

Media Center News

सारणी 17 अगस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारणी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धसेड के पास के ग्राम खखरा ढाना में कच्ची और पक्की अवैध शराब बेचने का काम कई बरसों से किया जा रहा है. एक व्यक्ति द्वारा कई घरों से अवैध शराब बेचीं जा रही है. बल्कि क्षेत्र के अन्य गावों में भी तस्करी की जाती है उक्त व्यक्ति और इसका पिता दोनों ही अवैध शराब कारोबार में लिप्त है. पूर्व के वर्षों का पुलिस रिकार्ड अपने आप में बड़ा साक्षी है जिसमे 34/2 के मामले भी रजिस्टर्ड हुए. अपने कारोबार को भली भाति चलाने के लिये यह कारोबारी नौजवान व बच्चों को बरगलाकर उनका भरपूर इस्तेमाल करता है इसके लिए यह दारुबाज बकायदा उनकी हर तरह से मदद भी करता है. इसके अलावा सूत्रों की जानकारी के अनुसार राजू नाम का अवैध शराब की तस्करी करने वाला कानून का बेजा गलत इस्तेमाल कर रहा है. यह व्यक्ति संगठित अपराधी प्रवत्ती का है अपने स्वार्थ के लिये ग्रामीणों को एकत्र कर पेशबंदी में जिला मुख्यालय में झूठी शिकायत करता है. इसके बारे में पुलिस को सब ज्ञात है किन्तु पुलिस इसके ठिकानो पर छापा नहीं मार सकती क्योंकि

Oplus_131072

यह पुलिस की शिकायत करने में भी पीछे नहीं हटेगा. हालांकि इस तरह के पुलिस के लिए नासूर बन चुके अपराधियों से निबटने के लिये पुलिस को सख्त कदम उठाने होंगे.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.