शाहपुर नगर में हर्षोल्लास से निकाली तिरंगा यात्रा

पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा गूंजते रहें भारत माता की जयकार . विजयी विश्व तिरंगा प्यारा के नारें

Media Center News

नवनियुक्त संवाददाता शीतल परसांईं शाहपुर की रिपोर्ट

13 अगस्त  : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की शाहपुर तहसील में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त के बीच सभी घरों, सरकारी, गैर सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जा रहा है.ताकि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत बनी रहे। इसके साथ ही स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को उत्पन्न करने के लिए मंगलवार नगर परिषद शाहपुर -पुलिस, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नगर के सम्मानित सभी नागरिकों ने स्कूल के बच्चों के साथ पूरे नगर भर में तिरंगा यात्रा निकाली।यह तिंरगा यात्रा शाहपुर के सी एम राइस स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा, शिक्षक शिक्षिकाओं, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारियो, नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारियो, पार्षद गणों के द्वारा, और वरिष्ठ देशभक्त नागरिकों के सहयोग से पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत माता की जयघोष करते हुए यह रैली सी एम राइज स्कूल के मुख्य द्वार से चलकर,नगर भ्रमण के लिये थाना परिसर के सामने से, होती हुई पुराना बस स्टैंड, बड़ चौक, दुर्गा चौक,होते हुए निकाली गई।  कीचड और सड़को पर भरा हुआ पानी भी किसी का भी जोश को कम नहीं कर पाया. जय हिन्द

    Oplus_131072

Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.