12 जून सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपना थाना क्षेत्र के कुछ गावों मे जमकर अवैध मदिरा व्यवसाय चल रहा है ग्राम धरम पुर मे जतिन और अधीर, ग्राम हिरणघाटी मे कार्तिक, बटकीड़ोह मे शंभू, इत्यादि अवैध शराब खुलेआम बेच रहें है. जिसमे कच्ची महुआ शराब और अंग्रेजी दोनों शामिल है. अवैध शराब विकेताओं पर पुलिस नें पूर्व मे भी छोटी मोटी कार्यावाही की है. कार्तिक नें पुनः जमकर शराब बेचना प्रारम्भ कर दिया है.
डेढ़ वर्ष पूर्व से ग्राम आमड़ोह मे अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह बंद थीं किन्तु पुनः शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक कोई शिलाजीत नाम का व्यक्ति ग्राम के मुहाने पर ही बिंदास शराब का करोबार कर रहा है. जिसकी जानकारी पुलिस को नहीं है!, ग्रामीणों की आपत्ति है की जब इस गांव मे शराब पूर्णतः बंद ही चुकी थीं तों वापस शुरू कैसे हुई तत्काल कार्यवाही कर इसे बंद किया जावे.
पुलिस का कहना है अवैध शराब बेचने की जानकारी आपके माध्यम से प्राप्त हुई है. जांच कर कार्यवाही की जावेगी.