गलती से फेसबुक पर पोस्ट हुई जिसका मुझे खेद है – विवेक जैन
क्षमा मांग इस मामले को खत्म करने का आग्रह किया
बैतूल 19 मई. स्वयं के फेसबुक अकाउंट से की गई एक पोस्ट पर पोस्ट को लेकर उपजे विवाद मे फेसबुक पर पोस्ट करने वाले घोड़ाडोंगरी के वकील विवेक जैन नें खेद व्यक्त करते हुए इसे लिपकीय त्रुटि और गलती से पोस्ट हो जाना बताया है जिसका उन्हें खेद है. वे कुछ और लिख रहें थे टाइप कुछ और शब्द हो गया.किसी समुदाय को आहत करना उनका मकसद बिल्कुल भी नहीं था. उन्होंने कहा की वे जैन है वे ऐसा जानबूझकर सपने भी नहीं कर सकते और अच्छे इंसान का परिचय देते हुए बकायदा क्षमा मांगी है. और यह आग्रह किया है की इस मामले को पूर्णतः यही खत्म माना जावे.