चोपना पुंजी के मनोजीत जिले मे अव्वल
दसवीं कक्षा मे मे सर्वाधिक 485 अंक लेकर बैतूल जिलें मे बनाया कीर्तिमान
बबलू मंडल चोपना.25 अप्रेल होनहार बिरवान के होत चीकने पात. पुंजी गांव निवासी शिक्षक रणजीत उर्फ तापस और सविता कुंडू के होनहार पूत मनोजीत कुंडू नें कक्षा दसवी में बैतूल जिले में प्रथम स्थान बनाया है 
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपना मे अध्ययनरत मनोजीत प्राथमिक स्कूल से ही पढ़ाई मे अव्वल रहा है. चोपना क्षेत्र के बच्चे नें दसवीं मे जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. मनोजीत कुंडू ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2024 में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.मनोजीत नें कुल 500 अंक मे से 484 अंक प्राप्त किये है. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय, और प्राथमिक विद्यालय चोपना के शिक्षकों के मार्गदर्शन, परिजनों के अच्छे संस्कार से मनोजीत को यह उपलब्धि हासिल हुई है. मनोजीत को उनके सभी शुभचिंतको नें बधाई दी है.