Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

सरयू के जल एवं मिट्टी से बनाई भगवान रामलला की बाल रूप प्रतिमा 

राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा आयोजित शोभायात्रा में रहेगी आकर्षण का केंद्र 

Media Center News

13अप्रेल 

बैतूल।भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रमुख त्योहार रामनवमी के महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर,राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा बैतूल नगर में एक भव्य और रोमांचक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा सम्पूर्ण जिले से भी भाग लेने का आमंत्रण है। इस उत्सव में प्रसिद्ध मूर्ति कलाकार सुनील प्रजापति द्वारा निर्मित अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में विराजित रामलला की आकर्षक मूर्ति की भी झांकी सजाई जाएगी, जो नगर के सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल में उत्साहवर्धर्न करेगी।

— मूर्ति की यह है विशेषता–

यह मूर्ति श्री राम जन्मभूमि सरयू नदी के जल एवं मिट्टी से निर्मित है, मूर्ति रामनवमी के दिन शोभायात्रा में शामिल होंगी, जो शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस मूर्ति की उचाई 9 फ़ीट है और इसकी चौड़ाई 5 फ़ीट है, जबकि इसका वजन 105 किलो है।सुनील प्रजापति ने बताया कि मूर्ति बनाने में उन्हें एक महीने का समय लगा। इस कार्य में उनका पूरा परिवार सहयोग कर रहा है।

— प्रतिमा में भगवान_विष्णु के अनेक अवतार —

गोलू उघड़े ने बताया मूर्ति में श्री रामलाल के बालरूप के साथ कमल फूल, हनुमान, मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, ओम, पघ, चक्र, सूर्य, गदा, शंख, स्वस्तिक, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि, गरुड़ आदि का स्वरूप संगठित हैं। राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा आयोजित शोभायात्रा में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

— राम दरबार की झांकी भी रहेगी आकर्षण का केंद्र –

गोलू यादव ने बताया कि शोभायात्रा में राम दरबार सहित बाहुबली हनुमान जी की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा में श्रीरामचंद्र, राम शिला, हनुमान, राम दरबार, आदिवासी नृत्य, वानर सेना, अखाड़ा, बाहुबली हनुमान जी, ढोल नगाड़े, बाजे और दर्जनों झांकियां सम्मिलित रहेंगी।

ज़िला अध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि 17 अप्रैल दिन बुधवार शाम 5 बजे से शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। राष्ट्रीय हिंदू सेना ने समस्त हिन्दू समाज राम भक्तों से शोभा यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.