जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की नई पहल
अब जिले की सभी जनपद मुख्यालय पर होगी जनसुनवाई. ग्रामीण बोले धन्यवाद कलेक्टर महोदय.
बैतूल – 21.01 24
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि आम जनता को सहज, सरल एवं त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनसुनवाई की सुविधा सभी जनपद मुख्यालय पर ही प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का निराकरण करना शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए शासन के पास स्वयं चलकर जनसुनवाई के लिए जिला मुख्यालय पर आना होता था, जिसमें उनका धन, श्रम, समय और रोजगार भी प्रभावित होता था।
कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि अब गांव और पंचायत के निवासियों को अपनी समस्या के निराकरण के लिए जनसुनवाई में बैतूल आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सभी एसडीएम एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह भी प्रति मंगलवार प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई करेंगे।
श्री सूर्यवंशी ने कहा कि अधिकारियों से कहा कि मैं मंगलवार को जिला मुख्यालय बैतूल से आप लोगों के साथ जनसुनवाई के समय ऑनलाइन वर्चुअल जुड़ा रहूंगा उन्होंने कहा की जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की है। अब आम व्यक्ति को किराए के रूप अपनी जमा पूंजी खर्च करके 50 से 60 किलोमीटर दूर चलकर आना जाना पढ़ता था । अब उन्हें उनके काम का निराकरण जनसुनवाई के माध्यम से पंचायत मुख्यालय पर ही हो जाएगा।