Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

सभी कलेक्टरों को श्री राम प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए दिशा निर्देश जारी

प्रदेश के सभी जिलों में 22 जनवरी को सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Media Center News

 

भोपाल. 13 जनवरी NBN

मध्य प्रदेश शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय द्वारा सभी जिला कलेक्टर को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।यह सुनिश्चित किया गया है कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 22 जनवरी को सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ राजेश राजौरा अपर मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी पत्र में सभी कलेक्टरों से कहा गया है कि,

(1) 16 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रत्येक मंदिर में जन सहयोग से राम कीर्तन आदि का आयोजन कराया जावे। पूरे प्रदेश के समस्त मंदिरों में दीप प्रज्जवलित कराये जावे। हर घर में दीपोत्सव के लिए आमजन को जागृत किया जावे।

(2) प्रदेश के नगरों तथा ग्रामों में राममण्डलियों को स्थानीय कार्यकम मोहल्लों तथा ग्रामों में आयोजित किए जाने हेतु प्रेरित किया जावे।

(3) प्रदेश के मुख्य मंदिरों में टीवी स्क्रीन लगाकर अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाए। उक्त मंदिरों में आयोजनों में आमजनों की सहभागिता हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया जावे तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

(4) प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में टस्ट / समिति द्वारा 22 जनवरी, को भण्डारों का आयोजन किया जाये। इस बाबत विभिन्न धर्मगुरूओं से भण्डारों के आयोजन किए जाने हेतु समन्वय किया जायें।

(5) प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन मंदिर के ट्रस्ट/समिति के माध्यम से आमजन हेतु आयोजित किए जावें।

(6) सभी नगरों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा गांवों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से 14 से 21 जनवरी, के मध्य विशेष सफाई का अभियान चलाया जावे। सभी सरकारी इमारतों तथा स्कूल एवं कालेजों में साज-सज्जा की जावें।

(7) प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में 16 से 21 जनवरी, (एक सप्ताह) तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाये। 21 जनवरी से 26 जनवरी तक समस्त शासकीय कार्यालयों में रोशनी (लाइटिंग) की व्यवस्था की जावें।

(8) दिनांक 11 से 21 जनवरी, 2024 तक संस्कृति विभाग द्वारा श्रीरामचरित लीला समारोह कार्यकम जिला रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, आगर-मालवा, देवास, सीहोर, छिंदवाडा, जबलपुर, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, रीवा एवं दमोह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यकमों में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावें।

(9) स्पेशल ट्रेनों तथा सड़क मार्गो से अयोध्या जा रहे तीर्थ यात्रियों के सम्मान / स्वागत की व्यवस्थाएं स्थानीय निकायों तथा स्थानीयजनों के सहयोग से सुनिश्चित की जावें।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.