Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाली छात्राओं को मिलेगी 2 लाख रुपये सम्मान निधि – निलय विनोद डागा कांग्रेस प्रत्याशी

स्कूली छात्राओं के लिए कांग्रेस का बड़ा ऐलान

Media Center News

बैतूल 15  नवंबर   कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा गांव गांव घर घर पहुंचकर ग्राम वासियों से आशीर्वाद ले रहे हैं। श्री डागा ने बुधवार अपने जनसम्पर्क की शुरुवात पाढर ग्राम से की । श्री डागा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल काल से आमजन पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। महंगाई ने जहां लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है वहीं किसानों , महिलाओं विद्यार्थियों के लिए ऐसी कोई योजना तक नहीं चलाई गई जो समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सके। लेकिन मेरे परिवार के लोगों अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं । क्योंकि कांग्रेस ने किसानों, महिलाओं , युवा , बहन, बेटी सभी की चिंता करने का वचन दे दिया ही। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आम जन को राहत प्रदान करने वाले निर्णय सबसे पहले लिए जाएंगे। श्री डागा ने कहा कि आज गांवों में रहने वाली हमारी बेटियां काबिल होने के बाद भी सुविधाओं के अभाव में अपनी काबलियत साबित नहीं कर पाती हैं। लेकिन कांग्रेस का वचन है कि, बेटियों अब चिंता फिक्र करने की जरूरत आपको नहीं करनी पड़ेगी। कांग्रेस ने तय किया है कि, बेटियों को आंगन बाड़ी से कॉलेज तक निःशुल्क शिक्षा दिये जाने की व्यवस्था की जाएगी। बालिकाओं को कक्षावार 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये की सहायता प्रतिमाह उपलब्ध कराना हमारा वचन है। यही नहीं पालकों को भी राहत प्रदान किये जाने की व्यवस्था कांग्रेस पहले ही कर चुकी है। अपनी बेटियों के सपनो को नई ऊंचाइयां पर पहुंचाने वाले पालक बिल्कुल चिंता ना करें उनकी बेटियां बोर्ड परीक्षा यदि मेरिट में पास करती हैं तो बेटियों के सपनो को उड़ान देने के लिए 2 लाख रुपये सम्मान निधि दिए जाने की व्यवस्था करना कांग्रेस की जिमेदारी है।सभी वर्ग की बेटियों के लिए आदर्श छात्रावास खोले जाएंगे। यही नहीं सरकारी स्कूल से पढ़ने वाली बेटियों के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल और ला कालेज में 10 प्रतिशत सीट सुरक्षित की जाएगी। श्री डागा ने कहा कि, मेरे परिवार के लोगों मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके और आपके परिवार की चिंता मैं नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर करूंगा इस विधान सभा चुनाव में मुझे आपके आशीर्वाद की जरूरत है। इस दौरान जन सभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। श्री डागा को ग्रामीणों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.