Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

राहुल उइके का चोपना क्षेत्र मे भी जलवा कायम!

चोपना के क्षेत्र के 32 बंगाली गांवो में कांग्रेस की जबरदस्त सेंधमारी.

Media Center News

चोपना 15 नवंबर   चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. यही हाल घोड़ाडोंगरी विधानसभा का भी है. क्षेत्रफल की दृष्टि से यह काफी बड़ी विधानसभा है. जहां इसका क्षेत्र पहला चिचोली, दूसरा बीजादेही तीसरा भौरा, चौथा शाहपुर, पाँचवा चोपना, छठा घोड़ाडोंगरी , सातवा पाढर, आठवा रानीपुर. तक फैला हुआ है. वही भाजपा का सबसे मजबूत क्षेत्र कहें जाने वाले चोपना क्षेत्र जिसमे 17 ग्राम पंचायत और 32 गांव हैं. जिनमे  अधिसंख्य बंगाली समाज के लोग निवास करते हैं..

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल बताते हैं कि एक जमाने में यह पूरा क्षेत्र कांग्रेसी हुआ करता था. क्योंकि कांग्रेस शासनकाल में ही इन्हें यहां बसाया गया था. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का बड़प्पन का है. सहज हृदय वाली आयरन लेडी नें ठोस निर्णय लेकर बंगाली समाज के लोगों चोपना क्षेत्र मे  प्रति परिवार को 5 एकड़ भूमि भी प्रदान की गई ताकि लोग आत्म निर्भर बने. जबकि भाजपा के कार्यकर्त्ता आदिवासियों के चेहरे पर पेशाब करते है. भाजपा झूठ फरेब की राजनीती करती है गुंडागर्दी और माफिया राज देती है आज स्थिति सबके सामने है.

बीते 18 साल से भाजपा को बहनों की याद नहीं आई चुनाव के तीन महीने पहले  बहने दिख रही है. लेकिन बहने भी अपना मन बना चुकी है. वे वोट कांग्रेस को हीं करेंगी.

केवल हिन्दुत्व का ढोंग करने वाली भाजपा मे अनेकों पदाधिकारी मुस्लिम है बैतूल जिला मुख्यालय मे भी है. गोवंश काटने के आरोपी भाजपा मे है. कांग्रेस और मै झूठ की राजनीती नहीं करते  कुछ गलत और भीतरघाती लोगो नें चोपना क्षेत्र मे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की किन्तु हमने और संगठन ने उनके षड्यंत्र का  मुहतोड़ जवाब   दिया है. कांग्रेस संगठन मे नये युवाओं  महिलाओ को बुजुर्गो को जोड कर  प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

आप सभी का आशीर्वाद मेरे व कांग्रेस के साथ है घोड़ाडोंगरी विधानसभा मे हमे भरपूर समर्थन मिल रहा है. आज चोपना क्षेत्र मे हजारों लोग हमसे जुड़ चुके है युवा, महिला वर्ग  बुजुर्ग हमारे साथ है.

आपको जो भी समस्या है सीधे मुझसे कहें. आधी रात हों या दिन आप मुझे किसी भी समस्या के लिए बोल सकते है. मै जी जान आपके लिए लगा दूंगा. आप कहीं भी किसी के भी साथ रहें किन्तु 17 नवंबर को हाथ के पंजे पर वोट देकर आप अपने आपको मजबूत करेंगे.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.