Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

भाजपा नेत्रियो ने बैतूल नगर में किया सघन जनसंपर्क हेमंत भैया को दे आशीर्वाद, महानगरो की तर्ज पर होगा विकास-ज्योति धुर्वे

Media Center News

9 नवम्बर 2023

बैतूल। पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे एवं नगरपालिका अध्यक्ष बैतूल पार्वती बाई बारस्कर के नेतृत्व में भाजपा नेत्रियो और भाजपा नेताओ ने 9 नवम्बर को बैतूल नगर के महावीर वार्ड एवं प्रताप वार्ड सघन जनसंपर्क कर डोर टू डोर मतदाताओ से भेट की। उन्होने नगर के चहुमुखी विकास, सौंदर्यीकरण और आमजन की खुशहाली के लिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे ने वार्डवासियो को बताया कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार तो हर वर्ग की तरक्की एवं शहरो से लेकर गांव-गांव के विकास में जुटी हुई है साथ ही भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने भी विधायक रहते हुए और विधायक न रहते हुए बैतूल नगर ही नही बल्कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र के साथ समूचे जिले के चहुमुखी विकास में कोई कोर कसर नही छोडी है। उन्होने मतदाताओ से अपील की कि हेमंत भैया को आशीर्वाद दे महानगरो की तर्ज पर बैतूल शहर का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बैतूल नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने कहा कि नगरवासियो की पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ, शिक्षा, खेल, मनोरंजन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओ के लिए भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने अनेक कार्य करवाए है। जो कार्य रह गए है उनका पूरा करवाने के लिए हेमंत भैया को विधायक बनाना जरूरी है। उन्होने मतदाताओ से भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद देने की अपील की। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

महिलाओ को भी मिलेगे रोजगार के अवसर

जनसंपर्क के दौरान श्रीमती ऋतु हेमंत खण्डेलवाल ने मतदाताओ को केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओ से जन-जन को मिल रहे लाभ की जानकारी दी। उन्होने कहा कि महिलाओ को आत्मनिर्भर, सक्षम बनाने के साथ ही उन्हे सम्मान दिलाने तथा सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराना के लिए भाजपा सरकारो ने ही चिंता की है। आने वाले समय में बैतूल जिले में बड़े उद्योगो और स्किल डेव्हलपमेंट ट्रेनिंग सेंटरो की स्थापना होने से महिलाओ को भी रोजगार के अवसर मिलेगे। इन सबके लिए जरूरी है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बने। तभी विकास का सिलसिला अनवरत जारी रह सकता है। श्रीमती खण्डेलवाल ने मतदाताओ से भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रश्मि साहू, रजनी वर्मा, गुंजन खण्डेलवाल, भावना वर्मा, आयुषी वर्मा, विनीता वर्मा, निर्मिला मालवीय, अंजीरा लोखण्डे, गीता अतुलकर, अनिता जोगे, रश्मि तोमर, पिंकी, सोना मानेकर, बाली मानकर, ललिता, राजेश वर्मा, मुन्ना मानकर, रमेश बारस्कर, श्यामराव बारस्कर, दिलीप जोगे, रविन्द्र नागोरे, संतोष झाडे, नितेश वर्मा, राजा उदयपुरे, अप्पू सोनी, दीपक मालवीय, संदीप यादव सहित अन्य भाजपा नेत्री, भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद थे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.