पति के लिए चुनावी रण मे निकल पड़ी दीपाली निलय डागा
निलय के लिए समर्थन जुटाने यथासंभव प्रयास कर रही है. महिलाये बोली दीपाली से मिलो तो जानो कितनी सरल है. वो. उनसे मिलकर ऐसा लगता है जैसे कोई अपना मिल रहा हो.
पति के लिए चुनावी रण मे निकल पड़ी दीपाली निलय डागा
बैतूल- 8 नवंबर
सभी राजनैतिक दल इस समय विधानसभा चुनावों में अपने अपने तौर तरीकों से जनसम्पर्क में जुटे हैं । इस बीच कुछ ऐसे दृश्य दिख जाते हैं जो ये बताने काफी होते हैं कि आखिर क्यों ये कहा जाता है कि हर सफल पुरुष के पीछे उसकी अर्धांगिनी का भी साथ होता है । ऐसा ही नजारा देखने मिलता है बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के साथ । जब वो चुनाव प्रचार करने निकलते हैं तो कई बार उनके साथ होतीं हैं उनकी पत्नी दीपाली डागा जो निलय के लिए समर्थन जुटाने की हर सम्भव कोशिश करते दिखाई देती हैं ।
2018 में जब पहली बार निलय डागा चुनावी मैदान में उतरे तो उनके साथ ना केवल उनका परिवार था बल्कि पहली बार डागा परिवार की कोई बहु अपने पति के साथ चुनावी समर में कंधे से कंधा मिलाकर चलती दिखाई दीं । दीपाली डागा जबलपुर के एक बड़े व्यवसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन वो जिस तरह से अपने पति निलय डागा के राजनैतिक सफर की सारथी बनी हैं वो बैतूल में पहले कभी ना देखा गया ना सोचा गया था ।
इन दिनों विधानसभा चुनाव का शोर अपने पूरे शबाब पर है । ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा जहां अपनी टीम के साथ जनसम्पर्क में जुटे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी धर्मपत्नी दीपाली डागा भी महिलाओं की एक टीम के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रही हैं ।
बैतूल में दीपाली डागा जिस तरह चुनाव में अपने पति का साथ दे रही हैं वो बैतूल में एक नया ट्रेंड साबित हुआ है और अब दूसरे कई जनप्रतिनिधियों की पत्नियों को भी अपने प्रत्याशी पतियों के साथ चुनाव प्रचार करते देखा जा सकता है ।