Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

बैतूल में ऐसा हो रहा है कांग्रेस का प्रचार

कांग्रेस कांग्रेस डागा डागा हुआ बैतूल शहर उमड़ पड़ा भरकम जन सैलाब

Media Center News

 यह कोई रैली नहीं है बल्कि बैतूल में  कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान है जिसमें असली जन आशीर्वाद मिलता दिखा

***************************************

 9 नवंबर  बैतूल में बुधवार को कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी विधायक निलय विनोद डागा जनसम्पर्क करने  शहर के गंज क्षेत्र पहुंचे..जहां हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थको की भीड़ उमड़ पड़ी बताया जा रहा है की यह जन सैलाब जुटाया नहीं गया था.  लोग  खुद बखुद कांग्रेस  एंव निलय डागा के समर्थन मे आ जुटे.

बैतूल मे पूरी कांग्रेस एकजुट दिखाई दे रही है. गंज क्षेत्र के व्यापारियों ने निलय डागा का फूल मालाओं से स्वागत किया निलय डागा ने सभी छोटे बड़े दुकानदारों ,गुमठी पर सामान बेचने वाले व्यवसायियों से मुलाकात की और कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा । पूरे गंज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकताओ का सैलाब दिखाई दिया ।

निलय डागा ने गंज बाजार के आसपास रहने वाले रिहायशी क्षेत्रों में भी दस्तक दी और  घर घर  जा  कर रहवासियों से मिले । कुछ परिवारों के बुजुर्गों ने निलय को अपने घर बुलाकर उन्हें सम्मान से बैठाया और तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया ।

बैतूल मे लोगों का कहना है की शहर में कांग्रेस का अब तक का ये सबसे धमाकेदार जनसम्पर्क व प्रदर्शन दिखा इसको देखते हुए पुरे प्रदेश का मूड भी समझ आ रहा है. निलय नें सभी समर्थको एंव कांग्रेस के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.