Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

कांग्रेस करेगी किसानों का कर्ज माफ – सुखदेव पांसे

Media Center News

भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या , किसानों विधार्थियों को आत्महत्या के लिए किया मजबूर ==पांसे
6 नवंबर वर्ष2018 में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जन समर्थन देकर कमलनाथ सरकार बनाई थीं। जनता के विश्वास और वोटो से भारतीय संविधान के अनुरूप बनी वोटो की सरकार को भारतीय जनता पार्टी के सत्ता लोलूप नेताओं ने नोटो के दम पर लोकतंत्र की हत्या की , व्यापम घोटाले करके विद्यार्थियों को आत्महत्या करने पर ओर किसानों के कर्ज माफी की योजना बंद करके किसानो को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया यह यह उद्गार प्रगट करते हुऐ उम्मीदवार विधायक सुखदेव पांसे ने ग्राम चोथिया , कामथ आदि स्थानों पर ग्रामिणो और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को मात्र 14माह काम करने को मिले उसमे भी चार माह लोकसभा चुनाव में चले गए बचे 10माह के कार्यकाल में कई रचनात्मक जनहित के कार्य करवाए गए किसानो का कर्जा माफ हुआ , सामाजिक सुरक्षा पेंशन 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए की गई । कमलनाथ जी के अच्छे कार्य भाजपाइयों से देखे नही गए और नोटो के दम पर सरकार गिरा कर लोकतंत्र की हत्या कर दी। और जब सर्वे में देखा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना चाहती है। कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती है तो चार महीने पहले लाड़ली बहना याद आ गई । बीते 19वर्षो में लाडली बहना प्रदेश में नही दिखी। और जब कामलनाथ जी ने अपने घोषणा पत्र में नारी सम्मान निधि 1500 रुपए देने प्रदेश की जनता को 500रुपए में गैस सिलेंडर देने का वचन दिया तो भाजपाइयों की नीद उड़ गई । रक्षा बंधन के पर्व पर आनन फानन 450रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा कर दी पर दिया किसी को नही जब बवाल मचा तो बोले केवल लाडली बहना को ही मिलेगा । अब बहने सिलेंडर का कनेक्शन अपने नाम पर कराने को परेशान है। अगले महीने कांग्रेस की सरकार बनते ही किसी को परेशान होने की जरूरत नही पड़ेगी सभी को 500रुपए में सिलेण्डर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने मुलताई विधानसभा से शुद्ध पेयजल की समस्या का निदान कर दीया है। ओर आने वाले 5 वर्षो में खेतो को भी भरपूर सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाऊंगा, जो किसान कर्ज माफी योजना से वंचित रह गए है। किसानो का कर्जा माफ किया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान पांसे को बड़ी संख्या में ग्रामीणो का साथ और आर्शीवाद मिल रहा है पार्टी का कार्यकर्ता भी उत्साहित है रविवार को संजय यादव , किशोर सिंह परिहार , कृष्णा दवंडे , राजेश उइके , पंकज गीदकर , रूपेश विश्वकर्मा, मोहन शिवहरे , बाबूराव पोटफोडे , अधिवक्ता नरेन्द्र बेले , संजय मालवीय , मुकेश शिवहरे , गोविंद बारंगे , किशोरी बारंगे , मंचित बारंगे सहदेव पाठेकर , कचरू बारंगे , कमलेश बारंगे राहुल बिसंद्रे , नेपाल बिसंद्रे , नीलू बारंगे कमलेश पटेल आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण साथ रहे सभी ने ग्राम वासियों से 17नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने और सुखदेव पांसे के लिए आर्शीवाद मांगा।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.