हर नागरिक को रोजगार , शासन की योजना का समुचित लाभ , मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही मेरा प्रमुख लक्ष्य -पांसे

Media Center News

 

5 नवंबर  मुलताई     मैने अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख का हमेशा ध्यान रखने का काम किया ना दिन देखा ना रात पार्टी और दलगत राजनीति से उठकर मैंने तन मन धन से पीड़ित मानवता की सेवा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी । यह उदगार कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव पांसे ने अपने प्रचार अभियान के तहत ग्राम गोपालतलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रगट किए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाए प्रदान करने में विधायक निधि कम पड़ जाती है तो मैंने राज्यसभा सांसद विवेक तनखा एवम दिग्विजय सिंह की निधि से राशि स्वीकृत किए जाकर विकास कार्य करवाए गए हैं उन्होंने बताया कि गोपालताई जनपद छेत्र में ही मेरे कार्यकाल में लगभग 30लाख रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने एक जूठ होकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जन समर्थन मांगा इस दौरान अमृत राव घोटे , अजय बारस्कर जनपद सदस्य , विजय घोटे , राकेश गावण्डे , साहेबराव देशमुख , कृष्णराव कोसे , पंजाबराव देशमुख , सिल्पतराव बारस्कर , दिलीप खंडागरे , मधुकर देशमुख, योगराज देशमुख आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

गांव गांव में कांग्रेस का हाथ थाम रहे ग्रामीण -संजय यादव

कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव पांसे के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान उनकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर ग्रामीण कांग्रेस पार्टी की सदस्यता गृहण कर रहे है ग्राम खतेड़ा कलां में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने सदस्यता ली जिसमे दिलीप चोपड़े , शिवम अमरूते , हेमन्त पहाड़े , गोविंदा पवार , रवि बारपेठे , दौलत पवार , शिवा पवार , नानहु पवार , सत्यम अमरूते , मनीष वानखेड़े , कमलेश पवार , हरिओम मालवीय , शिवशंकर मालवीय , बिट्टू मालवीय , प्रवीण मालवीय , आदि ग्रामीणों ने सदस्यता गृहण की सभी ने आम जन को मतदान के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान करने का कहा l


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.