Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

बैतूल जिले की पांचों विधानसभाओं में प्रेक्षकों की पैनी नजर

Media Center News

बैतूल, 05 नवंबर 2023

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत बैतूल जिले की पांचों विधानसभाओं में प्रेक्षकों की पैनी नजर बनी हुई है। आर्ब्जवर श्रीमती बी बाला मायादेवी द्वारा निष्पक्ष मतदान करवाने बैतूल विधानसभा क्रमांक-131 एवं घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्रमांक-132 का लगातार दौरा किया जा रहा है। प्रेक्षक द्वारा बैतूल-131 के मतदान केन्द्र क्रमांक 245 घुटीगढ़ शेडो मतदान केन्द्र का दौरा कर निरीक्षण किया गया।

मुलताई-129 तथा आमला-130 के सामान्य प्रेक्षक सुश्री हरिता बी कुमार द्वारा ग्रामीण तथा शहरी मतदान केन्द्रों का दौरा कर चौकस निगाह रखी जा रही है। श्री केके सुदामा राव सामान्य प्रेक्षक भैंसदेही-133 के कुकरू खामला, भीमपुर आदि क्षेत्रों का दौरा कर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान कराने के लिए पैनी निगाह रखी जा रही है।

व्यय प्रेक्षक श्री नेमसिंह द्वारा मुलताई 129 एवं आमला 130 के विभिन्न चेक पोस्ट, नाकों पर लगातार गश्त कर निगरानी रखी जा रही है। व्यय प्रेक्षक श्री अर्नब मुखर्जी द्वारा बैतूल 131, घोड़ाडोंगरी 132 तथा भैंसदेही 133 के चेक पाईंट खोमई, धारनाका एवं बैतूल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दौरा कर निष्पक्ष निर्चाचन हेतु प्रशासन को चौकस रखा जा रहा है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.