कांग्रेस की सरकार युवाओं को रोजगार का अधिकार देगी,हर हाथ को रोजगार- ब्रजेश माली

Media Center News

 

5 नवंबर

बैतूल   युवा कांग्रेस नेता ब्रजेश माली ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताएं कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनेगी तो युवाओं को रोजगार का अधिकार देगी । कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी है ,हर हाथ को रोजगार देने के लिए कांग्रेस ने संकल्प लिया है ।श्री माली ने कहा कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी निलय डागा को विजयी बनाएं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं ।

*समग्र युवा जॉब पोर्टल*

ब्रजेश माली ने बताया कि समग्र युवा जॉब पोर्टल के माध्यम से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही पोर्टल पर रिक्त पदों की जानकारी ,आवेदन करने एवं आवेदन पत्र डाउनलोड करने की सुविधा रहेगी । इस पोर्टल में सरकारी अर्द्ध सरकारी निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर स्वरोजगार तथा कौशल उन्नयन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी । इसके लिए समग्र रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद उनको उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार की सूचना प्राप्त होने लगेगी । यह सुविधा निशुल्क और पारदर्शी रहेगी इसके लिए प्रदेश के रोजगार कार्यालय को सक्षम बनाएंगे ।

*रोजगार मेला एवं कैम्पस सिलेक्शन*

श्री माली ने बताया कि कमलनाथ जी ने युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला एवं कैंपस सिलेक्शन का वार्षिक कैलेंडर जारी करने का वचन दिया है । जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निजी क्षेत्र की कंपनियों से कांग्रेस सरकार सतत संपर्क बनाए रखेगी और उनको रोजगार मेलों में आमंत्रित करेगी । उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्लेसमेंट सेल एवं रोजगार कार्यालय के कैंप नियमित रूप से कार्य करते रहेंगे

युवा नेता ब्रजेश माली ने बताया कि रोजगार ब्यूरो सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार एवं शासकीय अनुदान व सुविधाएं प्राप्त औद्योगिक, व्यावसायिक ,शैक्षिक संस्थानों एवं शासकीय निर्माण कार्यों में प्रदेश के युवाओं को उपलब्ध रोजगार की नियमित समीक्षा करेगा । प्रदेश के रोजगार प्राप्त युवाओं को बिना कोई ठोस आधार के सामूहिक रूप से सेवा से निकालने नहीं देगा ताकि युवाओं के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ ना हो सके इसके लिए ब्यूरो पर्यवेक्षण एवं समीक्षा करेगा इन ब्यूरो के चीफ संभागीय आयुक्तों को बनाया जाएगा । श्री माली ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को जिताने की अपील की है ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.