Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

अर्ध शासकीय कर्मियों को मिलेगा न्याय,मानदेय के स्थान पर मिलेगा वेतनमान सुनील शर्मा

शासकीय कर्मचारियों की तरह मिलेगा सम्मान*

Media Center News

 

बैतूल। 4 नवंबर   जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील गुड्डू शर्मा ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा लोकप्रिय प्रत्याशी निलय डागा की जिताने अपील करते हुए विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अर्द्ध शासकीय कर्मियों, संविदा कर्मियों के साथ अन्याय किया है उनका शोषण किया है कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाएगी ।

*कांग्रेस दिलाएगी न्याय*

श्री शर्मा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आप बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को अपना आशीर्वाद दें और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में अर्द्ध शासकीय सेवाओं के कर्मियों के साथ न्याय करने की गारंटी दी है । प्रदेश में 18 साल भाजपा की सरकार ने इनके साथ जो अन्याय और शोषण किया है उसको लेकर कमलनाथ जी ने वादा किया है कि इनके साथ कांग्रेस न्याय करेगी ।

*शासकीय कर्मचारियों की तरह मिलेगा सम्मान*

श्री शर्मा ने बताता की विभिन्न संगठनों ने विभिन्न विभागों में कार्यरत अर्ध शासकीय कर्मचारियों द्वारा विभिन मांगे प्रस्तुत की की थी जिसका निराकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, विद्युत मंडल/ कंपनी, राजस्व विभाग, मंडी बोर्ड एवं कृषि उद्यान , सहकारिता विभाग, पुलिस सेवा, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत, विधि एवं बधाई श्रम विभाग, जनजाति कार्य विभाग, कृषि अभियांत्रिकी एवं कृषि विभाग ,जनसंपर्क विभाग, उद्योग विभाग, खनिज विभाग, वित्त विभाग एवं कोषालय, मत्स्य पालन विभाग, परिवहन विभाग ,नर्मदा घाटी एवं जल संसाधन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, सामाजिक न्याय ।

श्री शर्मा ने बताया कि इन विभागों में पदस्थ अर्ध शासकीय कर्मी ,संविदा ,आउटसोर्स कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका सहित सभी की जो मांगे थी जिनमे नियमतिकरण, वेतनमान और जो भी मांगे थी वो पूरी करने की गारंटी कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में दी ही । श्री शर्मा ने कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की है ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.