Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

बैतूल बाजार में कांग्रेस चुंनाव कार्यालय का शुभारंभ आज

शुभारम्भ के बाद निलय विनोद डागा करेंगे 20 ग्रामों में करेंगे जनसम्पर्क शुभारम्भ के बाद निलय विनोद डागा करेंगे 20 ग्रामों में करेंगे जनसम्पर्क शुभारम्भ के बाद निलय विनोद डागा करेंगे 20 ग्रामों में करेंगे जनसम्पर्क

Media Center News

 बैतूल।। कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधानसभा के कांग्रेस प्रत्‍याशी निलय विनोद डागा आज दिनांक 4 नवंबर दिन शनिवार को प्रात: 11:15 बजे बैतूल बाजार नगर में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर दोपरह 12 बजे से 1:30 बजे तक बैतूल बाजार में जनसंपर्क करेंगे।

दोपहर 2 बजे ग्राम ब्यावाड़ी में नुक्‍कड़ सभा लेने के बाद श्री डागा दोपहर 2:30 बजे गोंडीगौला ,दोपहर 3:00 बजे सुनारखापा ,दोपहर 3:30 बजे अर्जुनवाड़ी

शाम 4 बजे थावड़ी ,शाम 4:15 बजे जूनावानी ,शाम 5: बजे गुढ़ी ,शाम 5,30 बजे बारव्‍ही ,शाम 6 बजे ढोढरामोहाड़ ,शाम 6:30 बजे घोघरी ,शाम 6:45 बजे सेलगांव,शाम 7 बजे हाथीडिंगर ,शाम 7:15 बजे बडोरी ,शाम 7:30 बजे चारबन ,शाम 7:45 बजे छाता,शाम 8:30 बजे लोहारिया ,रात 9 बजे बघोली ,रात 9:30 जोड़क्‍या

में मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.