Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

प्रशासन की रोक के बाद भी जारी है रेत का अवैध खनन 

Media Center News

 

बैतूल 6 अगस्त घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना क्षेत्र में प्रशासन की रोक के बावजूद भी अवैध रेत का उत्खनन जोरों पर और निरंतर चल रहा है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह चोपना क्षेत्र के नदी नालो से निकाली रेत दो ट्रक भरवा कर एक के बाद एक निकले, पहले ट्रक के पास कोई रायल्टी नहीं थीं फिर पुरानी रेत कम्पनी से सेटिंग मे रायल्टी लें कर वह निकल गया दूसरे ट्रक कों मांझी सरकार के सैनिको ने रोकने का प्रयास किया किंतु ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी पीछा करके ट्रक को सिलपटी गांव के पास पकड़ लिया जिसकी जानकारी मांझी सरकार सैनिको ने खनिज विभाग एंव पुलिस कों दी.ट्रक कों शाहपुर पुलिस के हवाले किया. रेत के नये टेंडर हो चुके है ऐसी स्थति मे नये ठेकेदार के लोग भी सक्रिय हो गये है जोकि अपना हक की रेत चोरी होते नहीं देख सकते. एंव रेत के पुराने डंफ की आड़ मे दिनरात रेत चोरी हो रहीं है पुराने ठेकेदार के लोग मनमानी कर रहें है  इनके द्वारा रेत  चोरो कों  बचाने के लिये  तत्काल दूसरे जगह कि रायल्टी भी उपलब्ध करवा दी जा रहीं है  .सारणी क्षेत्र के खैरवानी बाकुड़ लोनिया क्षेत्र मे भी रेत चोरो ने आतंक मचा रखा है.प्रशासन भी रेत की चोरी पर ध्यान नहीं दें रहा है, और लगता है की पुलिस की मौन सहानुभूति और सहमति मानो रेत चोरो के साथ है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.