चोपना 27 मई : नित्यानंद राय चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम कटासुर में शुक्रवार कों 12 बर्षीय अरुण इवने पिता श्रीपाल इवने अपने तीन दोस्तो के साथ तावानदी में नहाने गए थे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चारो दोस्त एक साथ नहाते हुए अरुण पैर फिसलने से गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा यह देखकर बाकी के तीन दोस्त गाँव तरफ भाग खड़े हुए जिन्हे देखकर वह से गुजर रहे स्कूल के एक शिक्षक ने तीनों को रोककर पूछने पर अरुण के गहरे पानी मे डूबना बताया ,फिर शिक्षक ने ग्रामीणों तथा परिजनों को लेकर मौके से अरुण को बाहर निकाला तब तक 12 बर्षीय अरुण की डूबने से मौत हो गया था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने चोपना थाने को दिया ,सूचना के बाद चोपना थाना स्टॉप एएसआई रमेश धुर्वे, हेड कांस्टेबल राजेश ठाकुर तथा आरक्षक प्रिंस अहिरवार मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम करवाकर बालक के शव को परिजनों को सौंप दिया 12 बर्षीय अरुण की मौत से गाँव तथा परिजनों में शोक का माहौल हैं.