25 मई बैतूल
चोपना थाना पुलिस कों लगातार अवैध शराब बेचने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिसके तहत थाना प्रभारी छत्रपाल धुर्वे द्वारा टीम बनाकर विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जिसमें दो दिवस में अनेक स्थानों पर दबिश दी गई सभी जगहों से अवैध शराब जब्ती की जाने की सूचना मिली है ग्राम चिकलपाटी मे रंजीत,विष्णु के ठिकानो पर पुलिस द्वारा दबीश दी गई जबकि धीरश ताला मार के भाग गया. ग्राम धरमपुर मे जतिन लकिपुरजोड़ मे सुदेव ग्राम टेमरू व सिवनपाट मे भी पुलिस कों कच्ची व अंग्रेजी शराब मिली है पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्यावाही क़ी जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया क़ी शराब के अवैध कारोबार कों लेकर पुलिस क़ी कार्यवाही जारी रहेगी. पुलिस क़ी छापामार कार्यवाही व शराब माफियाओ क़ी धर पकड़ से इस कारोबार मे लिप्त लोगों मे ह्ड़कंप मचा हुआ है.वहीं पुलिस क़ी इस कार्यवाही से आम जनता एवं महिलाओ मे हर्ष का माहौल है.
Get real time updates directly on you device, subscribe now.