चोपना क्षेत्र मे रेत का भयंकर अवैध उत्तखनन शुरू प्रशासन अलर्ट मोड़ पर !
चिकलपाटी, सिवनपाट, डुलारा, झोली अवैध रेत के प्रमुख केंद्र बने

¶चोपना 15 नवंबर रेत की गुणवत्ता और अधिकता के लिए मशहूर बैतूल जिले का चोपना क्षेत्र जहा पर इस समय रेत का भयंकर अवैध उत्तखनन दिन रात जारी है. कुछ स्थानों पर रेत निकलने के रास्ता तैयार किया जा रहा है इस क्षेत्र मे सबसे ज्यादा रेत भंडार प्रथम *चिकलपाटी नदी*, सिवनपाट और डुलारा मे होता है. अवैध कोयला खदाने डुलारा की पहचान बन चुकी है. चिकलपाटी गांव से गत वर्ष हजारों ट्रक रेत नदी से चोरी कर बेचीं गईं. इस क्षेत्र से ही हिरणघाटी मे करोड़ो का जुर्माना खनिज विभाग लगा चुका है कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक आधी रात को रेड कर छापेमार कार्यवाही कर चुके है. .. फिर भी रेत चोर माफिया बाज नहीं आ रहें कुछ गांव वाले बेरोजगार लोग भगवान के नाम पर रेत चोरो से लाखों रूपये प्राप्त कर उन्हें आराम से रेत की चोरी करने का ठेका दें देते है. और जब तक नदी से पूरी रेत चोरी न करली जाएं तब तक इन रेत चोट्टो के लिए निगरानी भी करते है.गांव वालो का कहना है की कुछ हरामखोर लोग रेत माफिया से पैसा लेंकर ऐसा गलत काम होने देते है . *कलेक्टर करेंगे *चिकलपाटी दौरा*!