घोड़ाडोंगरी विधायक के प्रयास रंग लाये चिचोली अस्पताल को बड़ी सौगात. नये 50 सीटर बैड की मिली स्वीकृती
क्षेत्रवासी कर रहें सक्रिय विधायक के प्रयासों की प्रशंसा.
12 सितंबर चिचोली : विधायक गंगा बाई उइके अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर प्राथमिकता से ध्यान देकर समस्याओं का निराकरण करवाने मे अग्रणी भूमिका निभा रहीं है. चिचोली तहसील मुख्यालय पर लंबे समय से क्षेत्र वासियों के द्वारा उठ रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन बनाने की मांग को विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने संज्ञान मे लेते हुए प्राथमिकता से मुख्यमंत्री महोदय मोहन यादव को अवगत कराकर 95 लाख रुपए की लागत से 50 बिस्तरीय बेड और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के नये भवन निर्माण को स्वीकृत करवाया. चिचोली क्षेत्र वासियों की इस ज्वलंत समस्या को हल करने पर आम जनता मे खुशी का माहौल है सक्रिय महिला जनपद सदस्य सपना इवने सुमन बिहारे ने कहा महिलाओ की स्वास्थ्य समस्याए को देखते हुये विधायक महोदया महिला डाक्टर और शिशु डाक्टर की व्यवस्था भी बनवा दे क्योकि विगत दिनो इलाज के अभाव मे फोगंरीया मंडई की एक महिला रामदुलारी बाई यादव की अस्पताल मे मौत हो गई थी. नये भवन मे 50 बेड की स्वीकृति कराने क्षेत्र वासियों नें विधायक का आभार माना.by nbn umakant sharma btl.

