Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कई बांग्लाभाषी हिन्दू संगठन एकजुट हुए राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन.

बंगो लोक भारती के आह्वान पर एक साथ एक मंच पर आये विभिन्न बंगाली समाजिक संगठन 17 अगस्त शनिवार भोपाल में हुआ बड़ा प्रदर्शन.

Media Center News

बबलू मंडल धरमपुर चोपना

18 अगस्त चोपना

Oplus_131072

भोपाल। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार की घटना को लेकर भारत के हिंदुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में लोक भारती के सहयोगी संगठन बंगो लोकभारती के नेतृत्व में बंग्लादेश में बंग्लाभाषी हिंदुओं पर हो रहे जघन्य अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। ओर केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप करने के आग्रह का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। लोक भारती के केंद्रीय पदाधिकारी अशोक त्रिपाठी ने कहा कि आज बंग्लाभाषी हिंदुओं पर विपत्ति भारी है, यदि हम मौन रहे तो कल हमारी बारी है,उन्होंने कहा कि भारत ने सम्पूर्ण विश्व में शान्ति की स्थापना और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहकर नेतृत्त्व किया है. विश्व में शान्ति की स्थापना की है, लेकिन आज के इस समय में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू धर्म के लोगों पर हो रहे अत्याचार बहुत ही गम्भीर है, जिसकी हम सब आलोचना करते हैं,भारत देश विश्च मंच पर संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य मानवतावादी देशों के जरिये हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की तत्काल कार्यवाही करे जिससे धर्म के नाम पर फैली हिंसा को रोक कर हिन्दुओं और मानव मूल्यों की रक्षा हो सके,उन्होंने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कदम उठाए उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे,जबतक सरकार इस मामले को लेकर कोई निर्णय नहीं लेती तबतक बंगो लोक भारती का संघर्ष जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में लोकभारती के केन्द्रीय पदाधिकारी अशोक त्रिपाठी, बंगो लोकभारती के वरिष्ठ पदाधिकारी संजीत सरकार पन्ना, संजीव राय बैतूल, सपन कुमार दास भोपाल, परिमल विश्वास, एसके दत्ता, श्याम छाली, गणेश सरकार, माखन राय, गणेश धरामी, सुभाषचंद्र दास, मिरी कविराज, बीएन दास, वनमाली हलदार, मिथुन मंकड़, दीपक मंडल, डीजे लालवाला वरिष्ठ पत्रकार एमपी व्यास, सुधांशु द्विवेदी, डॉ आनंद शुक्ला, राजकुमार द्विवेदी, सुरेन्द्र श्रीवास्तव संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी सहित बड़ी संख्या में बंगो लोक भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे। चोपना क्षेत्र से इस दायित्व के निर्वहन के लिये सुरेश सेन, चैतन्य राय, राम कृष्ण सरकार पवित्र बहादुर और असीम राय आदि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें.         Edited By umakant sharma


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.