अवैध रेत पर इतनी बड़ी रेड के बावजूद भी बुलंद है चोरों के हौसले.

चोपना थाना क्षेत्र का मामला

Media Center News

फ़ाइल फोटो . 19 मई बैतूल /चोपना  : बीते चार दिन पहले अवैध रेत के कारोबारियों पर कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही  होने के बावजूद रेत चोरो के हौसले बेहद बुलंद है प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबोध और विजय बटकीड़ोह ग्राम पंचायत के आसपास और विष्णुपुर से रेत निकाल कर बेच रहें है सुबोध को सरपंच का खुला संरक्षण प्राप्त होना बताया जा रहा है जो की  पंचायत के ज्यादातर काम करता है.विजय   भी अवैध रेत निकाल कर बेच रहा है यह व्यक्ति गौवंश का तस्कर भी बताया जा रहा है. पूर्व मे भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है किन्तु कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हो सकी. वहीं जयदेव आमड़ोह के सरपंच का पति होने का पूरा फायदा उठा रहा है. साथ मे नारायणपुर का गोपाल भी इसमें शामिल है.जो की कैली से निरंतर अवैध रेत निकाल कर बेच रहें है. इधर चोपना 2 नंबर के श्मशान घाट के पीछे से मनोज प्रदीप भी लगातार अवैध रेत निकाल कर बेच रहें है. ये लोग अपने अधीनस्थ लेबरों को यह विश्वास दिलाकर काम मे लेते है की पुलिस के बीट प्रभारी उनसे सेट है. खनिज अधिकारी तक इस खबर के माध्यम से जानकारी पहुंचा दी गई है देखना होगा की क्या कार्यवाही होती है…


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.