Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

धरमपुर गांव के प्राचीन शिव गड्ढा स्थल पर लगाता है धार्मिक मेला

वर्षो से है लोगों की आस्था का केंद्र. प्रतिवर्ष लगता है मेला.

Media Center News

चोपना। क्षेत्र के धरमपुर गांव में बीते कई सालों से शिव गड्ढा  नामक स्थान धार्मिक आस्था का केन्द्र बिन्दु है. नदी के तट पर चट्टानों से घिरा हुआ लगभग 7 फीट गहरे गड्ढे में प्राकृतिक शिवलिंग है. ग्राम के बुजूर्गो के अनुसार यह शिवलिंग स्वत: ही प्रकट हुआ है एवं दिनोदिन इसका आकार बढ़ता ही जा रहा है.  बबलू मंडल नें बताया की मकर संक्रांति के पूर्व यहां पर एक दिवसीय मेला लगता है. जिसमें आसपास के ग्रामीण हजारों की संख्या में आते है और भगवान शिव की पूजा करते है. धरमपुर ग्राम वासियों द्वारा मेले एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है. पूर्व की तरह इस वर्ष भी इस मेले के आयोजनकर्ता गणेश मंडल, गोपाल मंडल, निताई मंडल, शंकर मंडल, नरेश मंडल, भावेश मंडल, शुभांकर, कृष्णजीत, गनपत, मिलन, दिनेश, गोलक, रवि, प्रशांत, दीपक, सुभाष, मोंटू, अंजना, गनपति, प्रशांत इत्यादि युवाओं एवं धरमपुर ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.