भारतीय राजनीती के भीष्मपितामह और अजातशत्रु थे अटल जी… बबला शुक्ला

प्रेरणापुरुष, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Media Center News

आज का अटल दिन

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  आदित्य बबला शुक्ला  नें देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी को उनके जन्मजयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने अपने उदबोधन मे कहा की  आज अटल जी की सौम्यता, समरसता, अद्भुत वाग्मिता, दलीय सीमाओं से परे राजनीतिक सम्बन्धों को निबाहने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें भारतीय राजनीति के सर्वप्रिय और सर्वकालिक लोकप्रिय नेताओं में शुमार कराती है। इन्हीं गुणों के चलते उनको अपार लोकप्रियता मिली। अटल जी नकारवादी राजनीति के नहीं बल्कि सबको साथ ले चलने के हिमायती रहें. सभी बातो को दरकिनार कर अटल जी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना उस दौर का एक सच था, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता आज उन्ही अजातशत्रु अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्मदिवस है. भारत रत्न राजनीती के भीष्मपितामह पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी को सादर नमन. इस मौके पर भाजपा संगठन के अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहें. सभी नें अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.