पंचायत की अनुमति की आड़ मे बेच रहें थे रेत पुलिस नें पकड़ा.
रेत कारोबारी पंचायत से सेटिंग कर लेते है अनुमति बेचते है रेत . अपनी पंचायत छोड़ दूसरी पंचायत मे भी बेच रहें है रेत.
चोपना 23 दिसम्बर : ट्रेक्टर से वन निगम क्षेत्र की रेत बिना अनुमति के उठाई जा रही है घटना दिनांक 23 दिसंबर दोपहर की है सूत्र द्वारा पुलिस को जानकारी मिलीं की दो नंबर श्मशान घाट के पीछे फॉरेस्ट एरिया से रात में और दिन में रेत चोरी से उठाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को पकड़ लिया हरे कलर का जॉन डिअर ट्रैक्टर बिना नंबर का जिससे रात दिन रेत उठाई जा रही है. सूत्रों ने बताया कि पंचायत की अनुमति की आड़ में रेत कारोबारी अपनी पंचायत छोड़ दूसरी पंचायत में भी रेत बेच रहा है धर्मपुर, पूंजी आमड़ोह मे भी रेत बेचीं गईं है. पुलिस को गुमराह करने के लिए पंचायत की अनुमति की बात बताई जा रहीं है. वहीं पुलिस का कहना है कि यह खनिज का मामला है खनिज विभाग इसमें जांच करेगा. हमने रेत से भरे ट्रैक्टर को चोपना थाने में खड़ा करवा लिया है. विधिवत कार्रवाई की जाएगी