Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

जंगल मे चल रहा था जुआ पुलिस नें जुआरीयों को धर दबोचा.

पाथाखेड़ा मे सट्टा संचालित होंनें की खबर है.

Media Center News

 बैतूल 22 दिसम्बर : कोल नगरी क्षेत्र मे जुआरी और सटोरिये अचानक सक्रिय हों चुके है.  पाथाखेड़ा मे डबल पट्टी का गेम पुराने सटोरियों गल्लू व उसके साथियो सोप द्वारा चलाया जा रहा है.

इधर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 

दिनांक 21/12/2023 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की रावण देव मंदिर के जंगल में, सलैया गांव के सामने कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं, सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी रोशन जैन के निर्देशन में जिले से प्राप्त पुलिस बल एवं थाना सारणी पुलिस बल की एक संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताएं स्थान रावण देव मंदिर के जंगल में दबिश दी गई,

जहाँ जंगल मे पेड के नीचे इमरजेन्सी लाईट के उजाले मे कुछ लोग ताश के पत्तो से रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का जुआ खेल हे थे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा । कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये एंव जुआ खेलते हुए 14 व्यक्ति (1).रमेश पिता मोतीलाल कुशवाह उम्र 42 साल निवासी राजीव चौक तिगड्डा पाथाखेडा (2).अनिल पिता गोरखू चौकीकर उम्र 55 साल निवासी  घोडाडोंगरी (3).राजू पिता सूखा मर्सकोले उम्र 35 साल निवासी ग्राम डुलारा (4).श्याम पिता नरेन्द्र प्रजापति उम्र 31 साल निवासी खंजनपुर बैतूल (5).फिरोज पिता बाबू खान उम्र 31 साल निवासी कैलाश नगर शोभापुर (6).सुभाष पिता चिन्धया हिनोते उम्र 46 साल निवासी टिकारी वार्ड बैतूल (7).विक्की पिता डोरीलाल बारसे उम्र 29 साल निवासी नया जामुनडोल थाना केसला (8).महेश पिता लल्लू रावत उम्र 35 साल निवासी छतरपुर चौक बगडोना (9).संतोष पिता धनराज चौकीकर उम्र 42 साल निवासी घोडाडोंगरी (10).अमित पिता रामेश्वर खंडेलवाल उम्र 36 साल निवासी भौरा शाहपुर (11).संदेश पिता किशोर अहिरवार उम्र 30 साल निवासी सुभाष नगर पाथाखेडा (12).दुर्गेश पिता दीनदयाल पवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम सलैया (13).ईमाम शेख पिता अहमद शेख उम्र 36 साल निवासी भौरा शाहपुर (14).राहुल पिता गुरदेव चौहान उम्र 29 साल निवासी माता मौहल्ला भौरा शाहपुर को पकड़ा जिनके कब्जे से नगदी 43,200/- , 07 मोटर साइकिल,03 स्कूटी 1 फोर व्हीलर तथा 12 मोबाइल जप्त किए गए हैं।   पुलिस चाहें तो पाथाखेड़ा सट्टा पर भी इसी तरह की कार्यवाही सम्भव हों सकती है. जुआ सट्टा की खबर को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अजय सोनी ने बीते कुछ दिनों पूर्व ही सोशल मीडिया पर लाइव आकर चेताया था सलैया का जुआ पकड़ा जाना अपने आप में उनकी बातों को कहीं न कहीं सही प्रमाणित करता है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.