घोड़ाडोंगरी विधानसभा मे भाजपा की जीत के पीछे अलकेश आर्य की भूमिका महत्वपूर्ण रहीं

कम समय मे योजनाबद्ध तरीके से चुनावी मैनेजमेंट को किया सुव्यवस्थित

Media Center News

12 दिसम्बर : घोड़ाडोंगरी विधानसभा में भाजपा द्वारा गंगासज्जन सिंह उइके को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जब भाजपा का चुनावी मैनेजमेंट पूरी तरह बिगड सा गया था जिससे नुकसान होना तय था, उसी वक्त घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रभारी बनाए गये पूर्व विधायक अलकेश आर्य. उन्होंने बहुत हीं कम समय मे योजनाबद्ध तरीके से सुव्यावस्थित  कर मैनेजमेंट को वापस पटरी पर लौटाया। श्री आर्य ने अपने अनुभव से चुनावी प्रबंधन में हो रही सभी कमियों को दूर कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया वहीं अपने संबंधों के आधार पर नामांकन रैली में कमल पटेल और प्रचार समाप्ती के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संत सतपाल महाराज की आमसभा करवा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनवाया जो चुनाव जीतने में गेमचेंजर साबित हुआ। चुनाव के पौने दो माह पूर्व घोषित हुई घोड़ाडोंगरी विधानसभा से पूर्व विधायक स्व. सज्जनसिंह उइके की पत्नी राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती गंगा उइके को भाजपा नें प्रत्याशी घोषित किया था। लगभग पौने दो माह पूर्व टिकिट मिलने के बावजूद श्रीमती उइके का चुनावी प्रबंधन बिगड़ने लगा था टिकिट की दौड़ में शामिल अन्य नेता मात्र औपचारिकता निभा रहें थे. वहीं संगठन पदाधिकारी भी पूछ परख नहीं होने से पूरे मन से काम नहीं कर रहे थे। यहां तक कि इतना समय मिलने के बावजूद प्रत्याशी का दौरा कार्यक्रम तक प्रापर नहीं हो पा रहा था.

टिकिट मिलने के एक माह बाद तक भी जब घोड़ाडोंगरी में चुनाव प्रबंधन मिस मैनेज था तब संगठन ने बैतूल के पूर्व विधायक, पूर्व नपाध्यक्ष अलकेश आर्य को घोड़ाडोंगरी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया। 27 अक्टूबर को प्रभारी बनाए जाते ही श्री आर्य ने घोड़ाडोंगरी चुनावी प्रबंधन की कमान संभाल ली। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके की नामांकन रैली में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ आमसभा कर चुके थे। जिसके चलते अलकेश आर्य ने गंगा उइके की नामांकन रैली में कृषि मंत्री कमल पटेल की शाहपुर में प्रभावी आमसभा करवाकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।

नाराज कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सौंपी जिम्मेदारी

श्री आर्य ने चुनावी प्रबंधन संभालते ही सबसे पहले सभी 7 मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं को सक्रिय कर उन्हें जवाबदारी दी। कार्यकर्ताओं की पूछ परख होने से सभी लोग पूरे उत्साह के साथ प्रचार में जुट गए। इसके साथ ही शाहपुर, भौरा, घोडाडोंगरी,बीजादेही, चिचोली, चिरापाटला, पाढर, रानीपुर जैसे बड़े सेंटर पर पहुंचकर उन क्षेत्रों के सामाजिक नेताओं से चर्चा कर उन्हें पार्टी के पक्ष में प्रेरित किया। पूर्व निर्धारित शिवराज सिंह जी का दौरा स्थगित होने अंतिम दिन कमजोर दिखाई दे रहे बीजादेही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आमसभा करवाई वहीं मतदाताओं की मांग पर शाहपुर में सतपाल महाराज की सभा करवाई। जिससे भाजपा के पक्ष में माहौल बन पाया था। काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी गंगा उइके हारी हुई बाजी जीतने में सफल हो पाई। यदि चुनाव में सही समय पर अलकेश आर्य की एंट्री नहीं होती तो यह विधानसभा सीट जीतना मुश्किल हो सकता था. इस दौरान अलकेश आर्य होशंगाबाद जिला , भोपाल जिले के हुजूर, रायसेन जिला इत्यादि के प्रभारी भी रहें है और बड़ी बात यह की सभी जगह भाजपा को जीत मिली है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.