मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए आँवला, शहतूत और पिथोरिया के पौधे

Media Center News

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में आँवला, शहतूत और पिथोरिया के पौधे लगाए। अध्यक्ष सीहोर जिला पंचायत श्री गोपाल सिंह इंजीनियर और पत्रकार श्री आकर्ष शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सीहोर के सर्वश्री धर्मेन्द्र परिहार, सुरेन्द्र सिंह, शंकर पटेल, सुरेश, अनिल वर्मा, अतुल शर्मा, हरेन्द्र सिंह ठाकुर और दीनदयाल भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ नवअरूणोदय सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के श्री अनुपम शर्मा, श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी, कुमारी शाम्भवी शर्मा, श्रीमती पारूल शर्मा और श्री आशुतोष भार्गव ने भी पौध-रोपण किया। समिति गत 10 वर्षों से ग्राम विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति द्वारा जल-संरक्षण को लेकर यात्राएँ निकाली गई हैं। साथ ही जन-भागीदारी से साफ-सफाई और वृक्षा-रोपण गतिविधियाँ संचालित करती हैं।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.