18 नवम्बर मुलताई
कांग्रेस उम्मीदवार विधायक सुखदेव पांसे ने मुलताई विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओ का आभर व्यक्त करते हुऐ कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर आशीर्वाद मांगा था । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिको ने मेरे आव्हान का मान बढ़ाया और अधिक से अधिक संख्या में मतदान किया । उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं एवम शुभचिन्तको जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मुझे सहयोग प्रदान कर मेरे पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान में विशेष सहयोग प्रदान कर मुझे प्यार आशीर्वाद , देकर मेरा हौसला बढ़ाया मुझे निरन्तर जनसमर्थन प्रदान कर गतिशील बनाए रखा । मेरा सभी नागरिकों से आग्रह है कि भविष्य में भी ऐसा ही प्यार मार्गदर्शन और आशीर्वाद बनाए रखें ।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.