घोड़ाडोंगरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ने भगवान से आशीर्वाद लेने के बाद सह परिवार किया पहला मतदान

Media Center News

17 नवंबर  बैतूल

शाहपुर ।  घोड़ाडोंगरी  विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके अपने दोनों पुत्र भूपेंद्र व राजा उइके के साथ शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे नगर के बीजादेही रोड स्थित प्रसिद्ध देवी धाम खेड़ापति मंदिर में पहुंचे। जहां पूजन अर्चन करने के बाद देवी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूरे परिवार के साथ नगर के बूथ नंबर 32 पर मतदान केंद्र पर पहुंचे। जहां मतदान का शुभारंभ का पहला मतदान किया। उनके साथ उनके बेटे भूपेंद्र,राजा उइके ने भी मतदान किया।जिसके बाद श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने कहा कि ‘मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। भाजपा द्वारा किया गया प्रदेश का विकास आम आदमी के दिलों में है और जिस भी दिशा में देखेंगे उन्हें विकास ही विकास दिखेगा। आज परीक्षा का दिन है और सभी मतदाताओं का आशीर्वाद उनके साथ है। इधर विधानसभा में मतदान के दौरान उत्साह दिख रहा है। यह शुभसंकेत है। मतदान करने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने पक्ष में हो रहे मतदान की स्थिति जानी।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.