Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

छपरी ने खोल दी विकास की पोल, गरीबों को नसीब नहीं हुए पक्के मकान- राजेन्द्र जैसवाल

Media Center News

11 नवंबर

बैतूल ।। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जैसवाल ने विज्ञप्ति जारी करते हुए अपने बयान में भाजपा की जमकर खिंचाई की है।उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग को 18 साल की भाजपा सरकार में सिर्फ छपरी ही नसीब हुई है उसे पक्का मकान नही मिल पाया है । ग्रामीण क्षेत्र में आज भी गरीब छपरी में निवास कर रहा है । भाजपा का विकास छपरी में दिख रहा है । भाजपा वाले खुद बता रहे है कि वे छपरी में बैठ कर जनसंपर्क कर रहे है

गरीबों की हितैषी सिर्फ कांग्रेस

श्री जैसवाल ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा गरीबों के हित में काम किए हैं। स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थी तब उन्होंने गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की थी ,जिसमें इंदिरा आवास योजना के माध्यम से गरीबों को मकान देने का काम किया था । सवाल है कि प्रदेश में 18 साल से भाजपा की सरकार है इसके बाद भी गरीबों का आज तक विकास क्यों नहीं हुआ है ।

भाजपा राज में सिर्फ भाजपाइयों का विकास

श्री जैसवाल भाजपा सरकार की सच्चाई उजागर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ना तो प्रदेश का विकास हुआ ,ना ही बैतूल का विकास हुआ और ना गरीबो का विकास हुआ अगर विकास किसी का हुआ तो भाजपा नेताओं का विकास हुआ। ये बताने की जरूरत नही है आम जनता ने खुद देखा है । पहले इनकी क्या हालत थी अब क्या हो गई है । दोपहिया पर चलने वाले बड़ी बड़ी गाड़ियों पर चलने लगे है ।

प्रदेश की खुशहाली के लिए कांग्रेस जरूरी

श्री जैसवाल ने कहा कि अब प्रदेश की खुशहाली के लिए कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी है और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनना जरूरी है । बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकप्रिय युवा प्रत्याशी निलय डागा को विजयी बनाना है । अब मौका है भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को हटाने का इसलिए कांग्रेस को जिताना है ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.