Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

शायराना अंदाज में बुजुर्ग दादी ने दी बेटे को दुआ

मुस्लिम बहुल वार्ड में निलय ने बिखेरा अपना जलवा

Media Center News

11 नवम्बर 2023

बैतूल -कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति अनुसार मुस्लिम बहुल वार्ड में कांग्रेस प्रय्याशी निलय विनोद डागा ने अपनी लोकप्रियता का ऐसा जलवा दिखाया कि बुजुर्गों ने भी कुछ शायराना अंदाज में उन्हें दुआएं दे डाली।

“”तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना ले, अपने पे भरोसा है तो ये दांव लगा ले “” हिंदी फिल्मों का ये क्लासिक गीत सभी ने सुना होगा । लेकिन ये पंक्तियां आजाद वार्ड की एक वयोवृद्ध महिला ने विधायक निलय विनोद डागा को गाकर सुनाई और उन्हें माला पहनाकर सिर पर हाथ रखकर दुआएं दी ।

 

बैतूल विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा जब बैतूल के मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में जनसम्पर्क करने पहुंचे तो वहां किसी जलसे सा माहौल हो गया और इन वार्डों के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता निलय के साथ जनसम्पर्क में शामिल हुए ।

इस दौरान निलय जब एक बुजुर्ग महिला से मिले और आशीर्वाद मांगा तो महिला ने निलय का हाथ थामकर उन्हें हिंदी गीत की पंक्तिया सुनाई की तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना ले । अपने पे भरोसा है तो एक दांव लगा ले । वयोवृद्ध महिला का उत्साह देखकर ठहाके गूंज उठे लेकिन जनसम्पर्क में शामिल कार्यकर्ताओ का उत्साह भी दोगुना हो गया ।

जिन मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में निलय डागा ने जनसम्पर्क किया वहां के सैकड़ों लोगों ने निलय को कोरोनाकाल में की गई मदद के लिए शुक्रिया अदा किया और जीत की दुआएं दी । निलय डागा ने डोर टू डोर जाकर सभी रहवासियों से मुलाकात की ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.