Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

बेटे की फतह के लिए उठे हजारों हाथ, मुस्लिम समाज ने दी जीत की दुआ 

तिलक वार्ड, आजाद वार्ड, आर्यपुरा में कांगे्रस प्रत्याशी निलय विनोद डागा को मिला भारी जनसमर्थन

Media Center News

10 नवंबर

बैतूल।

बैतूल। कांग्रेस चुनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में सघन जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क थाना रोड से शुरू होने के पूर्व ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मुख्य मार्ग पर हाथों में कांग्रेस के बड़े बड़े झंडे लेकर एकत्रित हो चुके थे। कार्यकर्ताओ के निलय डागा जिंदाबाद, जय जय कमलनाथ, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे से आसमान गूंज उठा। जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जिसके बाद बाजे गाजे के साथ जनसम्पर्क शुरू किया गया। सबसे पहले श्री डागा पुरोहित निवास पहुंचे जहां वयोवृद्ध काकीजी श्रीमती निर्मला पुरोहित ने श्री डागा को गले लगा लिया और सिर पर हाथ रखकर उन्हें विजयी आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनका तिलक कर स्वागत भी किया गया। इसके पश्चात श्री डागा तिलक वार्ड के उस क्षेत्र में पहुंचे जहां बहुतायत मुस्लिम आबादी निवास करती है। जहां श्री डागा के पहुंचते ही मुस्लिम समाज के लोग उन्हें अपने बीच देखकर खुशी से झूम उठे। बुजुर्गों ने पूरी गर्मजोशी के साथ अपने बेटे निलय विनोद डागा को अपने गले लगाकर उनके लिए जीत की दुआएं मांगी। इस दौरान वार्ड का माहौल कुछ ऐसा नजर आने लगा मानो कोइ बड़ा जलसा आयोजित किया जा रहा हो। सैकड़ों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला , पुरुष हाथों में झंडे लिए जनसम्पर्क में पूरे उत्साह के साथ चल रहे थे। इसके पश्चात श्री डागा का कारवां आजाद वार्ड पहुंचा जहां लोगों ने पूरे उत्साह के साथ श्री डागा के सिर पर अपने हाथ रखकर उन्हें जीत की दुआ दी। श्री डागा ने इस मौके पर कहा कि, आप लोगो के प्यार से मैं अभिभूत हूँ, मेरा वचन है जनता रूपी मेरे परिवार को की मेरी जनता हमेशा खुशहाल रहे, हमेशा मेरी कोशिश यही रहेगी। श्री डागा ने इसके बाद आर्यपुरा वार्ड में प्रवेश किया जहां पहले से ही सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में फूलों की माला लिए अपने बेटे के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही श्री डागा पहुंचे उन्हें जीत की दुआएं देने एक साथ सैकड़ों हाथ उठा गए। आर्यपुरा वार्ड में घर घर जाकर श्री डागा ने लोगों से दुआएं हासिल की। इस दौरान जनसम्पर्क में प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान, वरिष्ट कांग्रेस नेता नब्बू इस्माइल खान, पार्षद कदीर खान, पार्षद नफीस खान, शेख असलम, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष जैद खान, फारुख भाइ बेकर्री, सप्पू भाई, सीमू चौधरी, खलील पहलवान, आबीद खान, साबिर टेलर, मनोज वर्मा, बब्बला भाई, परवेज खान, नईम भाई, मोसीन खान,वसीम खान, राजू भाई, आशिक भाई एजेंट, सामीर पेंटर, हाजी शाहिद, साजिद भाई, फहीम भाई, सलमान भाई, किशोरी यादव, सत्तार भाई, रसीद भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.