Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

शिवराज सिंह ने वर्ष 2017 में जिस बायपास की घोषणा की वह अब तक अधूरा क्यों पड़ा है -बब्बा राठौर

विकास की बात करने वाले बताएं

Media Center News

10 नवंबर

बैतूल।। युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता लवलेश बब्बा राठौर ने विकास को लेकर भाजपा पर करारा हमला किया है। विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता को किस कदर बेवकूफ बनाते हैं इसका प्रमाण बैतूल विधानसभा क्षेत्र में ही देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा छह वर्ष पहले एक सड़क का निर्माण कार्य करने की घोषणा की थी वह आज तक अधूरा पड़ा हुआ है। भाजपा के नेता विकास के तमाम दावे कर रहे हैं लेकिन बैतूल से मात्र छह किमी की दूरी पर बैतूलबाजार में बायपास मार्ग के निर्माण का जो हश्र है वह उनके दावों की पोल खोल रहा है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बैतूल में एक सभा के दौरान बैतूलबाजार बायपास मार्ग का निर्माण करने की घोषणा की थी। नवंबर 2017 में इसका भूमिपूजन करते हुए भाजपा के नेताओं ने खूब वाहवाही भी लूट ली थी लेकिन आज छह वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधर में ही लटका हुआ है। भाजपा के इस दोहरे चरित्र के कारण बैतूलबाजार सहित आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग भारी यातायात की परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बायपास मार्ग बनाने का वायदा करने वाले भाजपा के लोग छह साल में तीन किमी लंबाई का बायपास मार्ग ही नहीं बनवा पाए हैं और विकास करने के तमाम वायदे कर रहे हैं। लेकिन सुन ले भाजपा अब वक्त आ गया है जवाब देने का बैतूल बाजार की जनता अब इसका जवाब देकर रहेगी ओर यह अहसास भी कराएगी की जनता को मूर्ख ना समझा जाये । श्री राठौर ने अपील की है कि, विकास की गंगा बहाने का अब समय आ गया है। अब कांग्रेस की सरकार बनाकर बेटे कर हाथ मजबूत करना है ताकि हम मुसीबतों और समस्याओं से छुटकारा मिल सके।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.