Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

बैतूल बाजार मे निलय डागा का सघन जनसंपर्क .

भाजपा पर जमकर बरसे डागा

Media Center News

10 नवंबर

बैतूल – बैतूल विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा गुरुवार शाम विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी नगर पंचायत बैतूल बाजार पहुंचे जहां उन्होंने सघन जनसम्पर्क किया । जनसम्पर्क के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओ का हुजूम उनके साथ था ।

जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस के लवलेश बब्बा राठौर ने भाजपा की नीतियों पर प्रहार करते हुए आरोप लगाए कि नगर पंचायत बैतूल बाजार को मिलने वाली सुविधाएं किस तरह से भाजपा सरकार ने छीनी है । बैतूल बाजार की सैकड़ों वर्ष पुरानी प्रसिद्ध गुड़ मंडी को विकसित करने की बजाय अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया जिससे बस्ती की रौनक चली गई । लवलेश के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से भाजपा की नगर सरकार है लेकिन आज भी बैतूल बाज़ार विकास के मामले में जिले की अन्य नगर परिषदों से काफी पीछे है । अगर भाजपा को विकास की इतनी चिंता है तो वे बैतूल बाजार का विकास क्यो नहीं कर पाए ।

इस मौके पर विधायक निलय डागा ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय विनोद डागा का बैतूल बाजार के लोगों से दिली जुड़ाव रहा और बैतूल बाजार के लोग अक्सर उनसे मिलने आया करते थे । निलय डागा ने बैतूल बाजार के लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि अब तक उनसे जो भी काम सम्भव हो सका उन्होंने किया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो बैतूल बाजार विकास के मामले में पीछे नहीं रहेगा ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.