Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को घर घर पहुंचा रही महिलाएं

कमानी गेट, गौठान, जाकिर हुसैन वार्ड गर्ग कालोनी में धुंआधार प्रचार

Media Center News

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को घर घर पहुंचा रही

 

 

बैतूल।। 9 नवंबर  कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधान सभा मे कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के समर्थन में महिलाओं का हुजूम जमीन आसमान एक कर रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह ही अपने भाई निलय विनोद डागा के लिए कई कई वार्डों का भृमण कर डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रही हैं। गुरुवार कांग्रेस की महिला नेत्री मोनिका राठौर, पूजा अतुलकर एवं संगीता राठौर के नेतृत्व में महिलाओं ने कोठीबाजार और रामनगर गर्ग कालोनी क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इस दौरान महिलाओं ने घरों घर पहुंचकर निलय विनोद डागा के समर्थन में जनता का आशीर्वाद मांगा। महिलाओं ने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का प्रचार प्रसार करते हुए बताया कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता दिए जाने का वचन कांग्रेस ने दिया है। महिलाओं के हित में गैस सिलेंडर भी मात्र 500 रुपये में दिया जाएगा। जिससे महिलाओं को महंगे गैस सिलेंडर खरीदने में जहां राहत मिलेगी वहीं प्रति माह बड़ी बचत भी होगी। क्योंकि आज भाजपा राज में गैस सिलेंडर की कीमत 1200 रुपये तक पहुंच गई है।जिसने हम महिलाओं के घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है । स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को भी राहत दिए जाने का वचन कांग्रेस ने दिया है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 500 से 1000 रुपये तक छात्रवर्त्ति दी जाएगी। महिलाओं ने अपील की है कि, हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिले, महंगाई से राहत मिले इसके लिए बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा को अपना आशीर्वाद देकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करें।जनसम्पर्क के दौरान जनसम्पर्क में सोनम राठौर, मंजू बिसन्द्रे, शशि कौर, मंजू पिपरदे, शालिनी भार्वे, रजनी साहू, प्रतिमा साहू, सीमा साहू, ज्योति जावलकर, भावना साहू, कीर्ति बाई, सावित्री साहू, शबाना अली, सुशीला तिवारी, पूनम वरवड़े, राजकुमारी पाटिल, प्रमिला पाटिल, बबिता उइके, चंद्रकला गुजरे, रमिया धुर्वे समेत बड़ी संख्या में शामिल थी।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.