Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राममंदिर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महाकाल लोक की दी सौगात-हेमंत

Media Center News

8 नवम्बर 2023

विकास के साथ देशवासियो की धार्मिक आस्था की चिंता करती है भाजपा

आप आशीर्वाद दे रोजगार और समृद्धि के लिए जिले में औद्योगिक क्रांति लाउंगा

बैतूलबाजार सहित ग्रामीण इलाको में मतदाताओ ने आत्मीयता से किया स्वागत

बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने स्थानीय भाजपा नेताओ के साथ 8 नवम्बर को बैतूलबाजार नगर सहित सिंगनवाडी, हनोतिया, मिलानपुर, आरूल एवं अनकावाडी ग्रामो में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओ से मुलाकात की एवं क्षेत्र के चहुमुखी विकास और आमजन की समृद्धि के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की। श्री खण्डेलवाल ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओ को बताया कि भाजपा ने हमेशा ही देश के सर्वांगिण विकास के साथ देशवासियो की धार्मिक आस्था की चिंता की है। उन्होने कहा कि देशवासियो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राममंदिर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महाकाल लोक सहित अन्य बडे धार्मिक स्थलो की सौगात दी है। उन्होने बताया कि अयोध्या में भव्य राममंदिर बनकर तैयार है। जिसका शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार के विशेष प्रयासो से देश और प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल भव्य और सर्वसुविधायुक्त हो गए है। श्री खण्डेलवाल ने मतदाताओ से कहा कि सांसद और विधायक रहते हुए उन्होने बैतूल विधानसभा ही नही बल्कि समूचे जिले की विकास के लिए जो भी आवश्यक था वह किया। आज जिलेवासियो को शिक्षा, स्वास्थ, पेयजल, सिंचाई, सड़क, बिजली, स्वच्छता, आवास सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मिल रही है। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि जब वे बीते पांच साल विधायक नही थे तब भी क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के निराकरण में जुटे रहे। अब उनका लक्ष्य युवाओ को रोजगार दिलवाने एवं बैतूल जिले को समृद्धशाली बनाने के लिए जिले में उद्योग लगवाने का है। उन्होने मतदाताओ से कहा कि आप लोग आशीर्वाद दे मैं जिले में औद्योगिक क्रांति लाउंगा। उन्होने बताया कि जिले में 10 से 15 बडे उद्योगो की स्थापना के साथ ही स्किल डेव्हेलपमेंट के लिए प्रशिक्षण केन्द्र खुलवाए जाएंगे। जिससे हजारो युवाओ को रोजगार मिलेगा। जनसंपर्क के दौरान बैतूलबाजार नगरवासियो सहित ग्रामीण अंचल के मतदाताओ ने जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल की आरती उतारकर, तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर, ढोल ढमाको और आतिशबाजी के साथ आत्मीयता से स्वागत कर आशीर्वाद दिया। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

ऐसा विधायक चुनो जो एक दिन नहीं 5 साल तक करे सेवा

ग्रामीण इलाको में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल ने मतदाताओ से कहा कि जब पंचायत चुनाव होते है तो वे कैसा सरपंच चुनते है। ग्रामीणो का कहना था कि हम काम करने वालो को सरपंच बनाते है। श्री खण्डेलवाल ने पूछा कि खेती-किसानी के लिए जो नौकर रखते है यदि वह काम नही करता तो क्या करते हो ? ग्रामीणों का जवाब था कि उसे हटाकर काम करने वाला नौकर रखते है। तब श्री खण्डेलवाल ने ग्रामीणो को समझाईश दी कि जब वे काम करने वाला सरपंच चुनते है और काम करने वाला नौकर रखते है तो जब विधायक का चुनाव आता है तब भी काम करने वाले को विधायक बनाना चाहिए। उन्होने कहा कि ऐसा विधायक चुनो जो एक दिन नही पूरे 5 साल तक क्षेत्र का विकास और क्षेत्रवासियो की सेवा में जुटा रहे। उन्होने ग्रामीणो से वर्तमान विधायक द्वारा किए गए विकास कार्याे और उनके गांव आने के बारे में जब पूछा तो सिंगनवाडी ग्राम में शशि धुर्वे, राधा धुर्वे, सोमती उइके, पूनम वरकडे सहित अन्य महिलाओ ने बताया कि विधायक ने गांव में कोई भी काम नहीं करवाए है। वे पांच साल में सिर्फ दो बार ही हमारे गांव आए थे। ग्रामीणो ने उन्हे सड़क, बिजली, आवास, आंगनवाड़ी की समस्या बताई थी परन्तु उन्होने कुछ नही किया। जिससे गांव वालो को बहुत परेशानी होती है। ग्रामीणो का कहना था कि पिछले चुनाव में तो वोट डालने में गलती हो गई थी पर इस बार गलती नही होगी। गांव में विकास कार्य करवाने के लिए हम सब हेमंत भैया को आशीर्वाद देंगे। मिलानपुर के डॉ.कृष्णराव लोखण्डे ने जनसंपर्क के दौरान बताया कि हेमंत खण्डेलवाल के विधायक रहते हुए गांवो में अनेक विकास कार्य हुए। श्री खण्डेलवाल जब विधायक थे तब 10 से 12 बार हमारे गांव आए थे। गांव के गली-मोहल्लो, खेत-बाडी में जाकर सबकी समस्या सुनते थे। जब वे विधायक नही थे तब भी सब के काम करते थे। लेकिन वर्तमान विधायक निलय डागा ने दो-तीन चौपाल बनाने के अलावा कोई काम नही करवाया है। इसलिए विकास के सिलसिले को जारी रखने के लिए हम सब हेमंत भैया को आशीर्वाद देगे।

जनसंपर्क में ये थे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल द्वारा 8 नवम्बर को बैतूलबाजार सहित ग्रामीण इलाको में किए गए जनसंपर्क के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, बैतूलबाजार नप अध्यक्ष दुर्गावति संजय वर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष सुधाकर पंवार, बैतूलबाजार नप उपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड, राजेश पप्पू शुक्ला, राजू छेरकी, दीपक वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार, भवानी गावंडे, कृष्ण कुमार वर्मा, पार्षद मयंक वर्मा, पार्षद दिव्या वर्मा, पार्षद नीतू आशीष राठौर, पार्षद विजय पानकर, पार्षद ब्रजेश वर्मा, पार्षद विनीत बारमासे, पार्षद सुनील कपिल पंडया, पार्षद पूजा भूपेन्द्र पंवार, पार्षद वंदना धुर्वे, पार्षद पूनम सुनील परिहार, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता पानकर, रमेश पंवार, नरेन्द्र विजयकर, मदन राठौर, अरविन्द राठौर, कमलेश राठौर, तिजेश वर्मा, जवाहर शुक्ला, संजय शुक्ला, क्रंाति पंवार, दिलीप गंगारे, हरीश नागले, कल्यासिंह, संजय धुर्वे, राजकुमार, रूपेश परते, चुन्नी मर्सकोले, दयाराम गंगारे, गोलू बांगरे, शैलेन्द्र सोनी, बबलू सोनी, दीपक धुर्वे, हेमंत लोखण्डे, प्रणय पंडाग्रे, सोनू गव्हाडे, मिलानपुर सरपंच मालती मोखडे, उपसरपंच मुकंद मोखडे, रामनारायण मोखडे, मुकेश सोनी, संदीप सोनी, डॉ.कृष्णराव लोखण्डे, सुनील वाडिवा, राम पटेल, संजू माने, संजू पटेल, आशीष ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता, नेता सहित ग्रामीण मौजूद थे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.