आठनेर विकासखंड के ग्रामों में निलय डागा नें किया जनसंपर्क

Media Center News

8 नवंबर

बैतूल- मतदान की तारीख नजदीक है और ऐसे में सभी राजनैतिक दलों का धुआंधार जनसम्पर्क जारी है । बैतूल के विधायक कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने मंगलवार के दिन सात गांवों में जनसम्पर्क किया और मतदाताओं तक कांग्रेस की नीतियों और गारंटियों की जानकारी पहुंचाई ।

8 नवंबर    आठनेर    मंगलवार को निलय डागा ने आठनेर ब्लॉक के तेमुरनी ,पुसली,खापा,बरखेड़ ,जामठी और धामोरी गांवों में धुआंधार जनसम्पर्क किया । निलय ने सभी गांवों के ग्रामवासियों को राम मंदिर सहभागिता अभियान में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि राम मंदिर सहभागिता अभियान के जरिये हर व्यक्ति अब गर्व से कह सकता है कि उसने राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग प्रदान किया है और यही मेरा लक्ष्य भी था जो पूरा हुआ । निलय ने ग्रामीण जनों को बताया कि बैतूल एकमात्र ऐसा जिला बना जहां लाखों लोगों ने राम मंदिर सहभागिता अभियान में शामिल होकर इतिहास रचा ।

निलय डागा का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हर्षोल्ल्लास के साथ स्वागत किया । वहीं खुद निलय सभी ग्रामों में डोर टू डोर जाकर बुजुर्गों से मिले और उनका आशीर्वाद लिया ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.