Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

महिला नेत्रियों ने गणेश वार्ड में किया सघन जनसंपर्क 

हेमंत खण्डेलवाल के लिए मांगा आशीर्वाद

Media Center News

  1. बैतूल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेताओ के साथ भाजपा नेत्रियों ने भी प्रचार की कमान संभाल ली है। बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर के नेतृत्व में भाजपा नेताओ और भाजपा नेत्रियो द्वारा बैतूल नगर के विभिन्न वार्डाे में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। 7 नवम्बर को महिला नेत्रियो ने बैतूल नगर के गणेश वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वार्डवासियो को भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर मतदाताओ से नगर चहुमुखी विकास और नगर वासियो की खुशहाली के लिए भाजपा को वोट देकर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद देने की अपील की। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

जनसंपर्क के दौरान बैतूल नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना सहित अन्य योजनाओ के लाभार्थियो से मिलकर उन्हे बताया कि केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओ से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इसलिए विकास और तरक्की के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की सरकार बनाने हम सबके अपने हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद दे। नगर के चहुमुखी विकास, सौंदर्यीकरण, आमजन की खुशहाली में कोई कोर कसर नही छोडी जाएगी। श्रीमती ऋतु हेमंत खण्डेलवाल ने मतदाताओ को बताया कि सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने खूब काम किया है। अब युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने और जिले को समृद्धशाली बनाने के लिए बैतूल में बड़े उद्योगो की स्थापना करवाई जाएगी। यह तभी संभव होगा जब मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट देकर बैतूल विधानसभा क्षेत्र के हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद दे। जनसंपर्क के दौरान पूर्व सांसद सुभाष आहुजा, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, श्रीमती ऋतु हेमंत खण्डेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, दीपू सलूजा, प्रशांत मांडवीकर, श्याम टेकपुरे, शरद मालवीय, शिव भोले, विवेक शर्मा, सतपाल मगरदे, नीलू भार्गव, कमल साहनी, गोलू जसूजा, स्वीटी अग्रवाल, नमिता बिहारे, अनिता वर्मा, प्रीति सूर्यवंशी, पारूल जैन, संध्या राजपूत, संगीता राजपूत, मेहर थारवानी, जान्हवी मोटवानी, विजेता आहूजा, उमा हिरानी, दिया जसूजा, पूजा जसूजा, स्वाति सलूजा, नीलम वागद्रे, सरिता रघुवंशी, मीना बोरबन, कल्पना तरोडकर सहित भाजपा नेता, भाजपा नेत्रियां और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.