चोपना /बैतूल 28मई महज चार पांच दिन पूर्व चोपना थाना पुलिस द्वारा
अवैध शराब को लेकर सर्चिंग अभियान चलाया था सूत्रों के अनुसार जिसमें 6 लोगों से अवैध शराब जप्त की गई थी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ था,किंतु यह सब कुछ क्षणिक ही रहा वे सभी लोग जिन से शराब जप्त की गई थी पुनः अपने धंधे जाने अवैध शराब के कारोबार में लग गए हैं इसके अलावा भी बंगाली कैंप के 29 गांवों में अवैध शराब बेची जाती है. सूत्रों के अनुसार राजकुमार, मोहित, सुदेव एवं प्रकाश नाम के व्यक्ति चोपना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है पूंजी हीरापुर चिकल पाटी, हिरण घाटी शांतिपुर कोलिया धरमपुर लकिपुर विष्णुपुर पहाड़पुर शक्तिगढ़ इत्यादि गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. अवैध शराब के कारोबारियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है उन्हें मालूम है कि पुलिस छोटी मोटी कार्रवाई करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगी प्रत्येक बीट प्रभारी के क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. थाना प्रभारी बाहर होने की वजह से इस मामले में उनसे कोई बात नहीं हो पाई है.थाना प्रभारी के बाहर होने की वजह भी अवैध शराब कारोबारियों को बल प्रदान कर रही है.
